फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The middle-aged hanged himself on the noose in the sorrow of his mother

मां के गम में अधेड़ ने फंदे पर लटक कर दी जान

Sun, 09 Jan 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The middle-aged hanged himself on the noose in the sorrow of his mother
कछवां। थाना क्षेत्र के आही बाबू राम कापुरा गांव में शुक्रवार की देर रात को एक अधेड़ ने गार्डर के सहारे रस्सी का फंदा बनाकर लटक गया। सुबह लोग कमरे में गए तो उसका शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

क्षेत्र के आही गांव निवासी हौसला पटेल (52) की माता का 30 दिसंबर को निधन हो गया था। इससे हौसला प्रसाद परेशान थे। वह गुमसुम रहने लगे थे। शुक्रवार की रात नौ बजे प्रतिदिन की तरह खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। शनिवार को उनकी मां का दसवां संस्कार था। सुबह परिजन जगाने गए तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। झरोखे से देखा तो कमरे में गार्डर के सहारे लगाए गए फंदे पर उनका शव लटकते दिखा। इसकी सूचना घर वालों ने जमुआ चौकी इंचार्ज अरुण सिंह को दी। अरुण सिंह थानाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। हौसला को एक पुत्र दीपक है, वह पीएसी में तैनात है। दादी की मौत होने पर छुट्टी लेकर घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed