फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The maximum temperature remained stable at 43 degrees, while the minimum dropped by three degrees.

Mirzapur News: अधिकतम तापमान 43 डिग्री पर रहा स्थिर, न्यूनतम तीन डिग्री लुढ़का

Fri, 22 May 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature remained stable at 43 degrees, while the minimum dropped by three degrees.
जिले में बृहस्पतिवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर में गर्म हवाओं के थपेड़ों से राहगीर बेहाल हो गए। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

भीषण गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है। अस्पतालों में उल्टी, दस्त, बुखार, डिहाइड्रेशन और चक्कर आने की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिकहैं। गर्मी से पहले मंडलीय अस्पताल में पहले 1000 से 1200 मरीज प्रतिदिन उपचार कराते थे। अब ओपीडी में संख्या 1500 के करीब पहुंच चुकी है। सुबह के समय सिविल लाइन, रमईपट्टी, वासलीगंज, महुवरिया, गिरधर चौराहा, तेलियागंज, मुकेरी बाजार, धुंधीकटरा, त्रिमुहानी, बसनई बाजार और घंटाघर क्षेत्र में चहल-पहल रही, लेकिन दोपहर होते ही प्रमुख बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई। मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तेज धूप और लू चलने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed