फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The main accused of Shivdeep murder case appears in the police station

Mirzapur News: शिवदीप हत्याकांड का मुख्य आरोपी थाने में हाजिर

Thu, 10 Oct 2024 04:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
The main accused of Shivdeep murder case appears in the police station
मिर्जापुर। गुरुसंडी में गोली मारकर हुई युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी त्रिनयन ने बुधवार को देहात कोतवाली पहुंच कर सरेंडर कर दिया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही। हालांकि इस संबंध में अभी पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।
विज्ञापन

बीते एक अक्तूबर को दो पक्षों में दान पेटिका के विवाद में शिवदीप उर्फ सवन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शिवदीप के पिता कृपाशंकर की तहरीर पर पुलिस ने त्रिनयन दुबे, उसके भाई दीपू दुबे, अंकुर दुबे, बजरंग लाल दुबे व अंबुज दुबे निवासी दुबे पचेर समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस अंकुर दुबे, बजरंग लाल दुबे, अंबुज दुबे और दीपू दुबे को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस मुख्य आरोपी त्रिनयन की तलाश में जुटी थी।
चर्चा थी कि बुधवार को त्रिनयन न्यायालय में हाजिर हो जाएगा। इसे देखते हुए न्यायालय के बाहर पुलिस फोर्स लगा दी गई थी। इस बीच शाम को त्रिनयन ने देहात कोतवाली में सरेंडर कर दिया। त्रिनयन ने तो सरेंडर कर दिया, परंतु पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। पुलिस बृहस्पतिवार को इस मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed