फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The main accused in the murder of a steel company manager was caught after four years

Mirzapur News: चार साल बाद पकड़ा गया इस्पात कंपनी के मैनेजर की हत्या का मुख्य आरोपी

Sun, 21 Jul 2024 04:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
The main accused in the murder of a steel company manager was caught after four years
मिर्जापुर। चुनार पुलिस ने शनिवार को चार साल पहले इस्पात कंपनी के टेक्निकल मैनेजर जिवनंदी रथ की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चार साल से फरार चल रहा था। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद न्यायालय से जारी वारंट के बाद चुनार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक कृत्य करने का आरोप है।
विज्ञापन

चुनार क्षेत्र के धौहां गांव स्थित शांति गोपाल कॉनकास्ट लिमिटेड कंपनी में सरिया बनाने के लिए कच्चा माल तैयार किया जाता है। कंपनी में ओडिशा के कटक निवासी जिवनंदी रथ (35) टेक्निकल मैनेजर के पद पर तैनात थे। जिवनंदी 27 सितंबर 2020 को अपने साथी किशोर चंद्र दास व सुमित मोहंती के साथ कार से चुनार के गोला बाजार स्थित दुकान पर सामान लेने गए थे। रामलीला मैदान के पास दर्जी को सिलने के लिए दिए गए कपड़े को लेकर पैदल कबीर मठ के पास खड़ी कार की तरफ आ रहे थे। कार से कुछ दूरी पर चार-पांच बदमाशों ने तीनों को घेरकर पिस्टल से फायरिंग की। इस दौरान जिवनंदी की गोली लगने से मौत हो गई। किशोर चंद्र दास घायल हो गए। इस मामले में कई आरोपी पकड़े गये। मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि इस्पात कंपनी में टेक्निकल मैनेजर के पद पर तैनात कर्मचारी की हत्या के मामले में कई आरोपी पकड़े गए थे। मुख्य आरोपी भानू यादव फरार चल रहा था। न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर वारंट जारी किया गया था। मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट के आरोपी वारंटी भानू यादव उर्फ अजय यादव निवासी सरैया सिकंदरपुर थाना चुनार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed