फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The lock of the Principal's room was broken in the presence of officials

Mirzapur News: अधिकारियों की मौजूदगी में तोड़ा गया प्रधानाचार्य कक्ष का ताला

Thu, 13 Jul 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
The lock of the Principal's room was broken in the presence of officials
मिर्जापुर। एएसजे इंटर कॉलेज में बुधवार को प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में प्रधानाचार्य कक्ष का ताला तोड़ा गया। इसके बाद नवनियुक्त प्रधानाचार्य राधाकांत त्रिपाठी को अभिलेख सुपुर्द किए गए।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस के निर्देश पर नायब तहसीलदार कल्पना, उनकी टीम व पुलिस बल की मौजूदगी में बुधवार को एएसजे कॉलेज में ताला तोड़वाया गया। उस दौरान निवर्तमान प्रधानाचार्य परिसर में मौजूद थीं। उनसे कक्ष की चाबी मांगी गई, लेकिन उन्होंने नहीं दी। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि वे उपजिलाधिकारी से समन्वय बनाकर कक्ष खोलकर सभी अभिलेखों की सूची बनाकर उसको अपनी अभिरक्षा में लें। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन




यह है मामला

मिर्जापुर। एएसजे इंटर कालेज में पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र तिवारी इसी वर्ष 31 मार्च को रिटायर हो गए। उसके बाद बेबी दुबे को संयुक्त शिक्षा निदेशक ने प्रधानाचार्य का कार्यभार ग्रहण करा दिया। विद्यालय के प्रवक्ता राधाकांत त्रिपाठी का दावा था कि वे वास्तविक रूप से वरिष्ठ हैं, इसलिए उनको प्रधानाचार्य बनाया जाना उचित होगा। इसी विवाद के चलते राधाकांत त्रिपाठी उच्च न्यायालय चले गए और वहां से स्थगन आदेश ले आए। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर उनको कार्यभार तो ग्रहण करा दिया गया लेकिन प्रधानाचार्य के कक्ष में बेबी दुबे ने ताला बंद कर रखा था। इस पर यह मामला मुख्य विकास अधिकारी के पास पहुंचा। उन्होंने दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बात सुनी और राधाकांत त्रिपाठी को निर्देश दिया कि वे उप जिलाधिकारी से समन्वय कर कक्ष खोलें और अभिलेखों को अपनी अभिरक्षा में लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed