फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The investigation of Kovid is not being done according to the target

लक्ष्य के मुताबिक नहीं हो रही कोविड की जांच

Tue, 28 Dec 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
The investigation of Kovid is not being done according to the target
देश में ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ रहा है, पर जिले में कोविड जांच प्रक्रिया पहले से घट गई है। लक्ष्य के मुताबिक भी जांच नहीं हो रहा है। ऐसे में अगर संक्रमण फैलता है तो खतरा हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो कोविड संक्रमण के समय पांच हजार जांच प्रतिदिन हो रहा था। संक्रमण घटने पर जांच घटी है। अभी तीन हजार का लक्ष्य है, प्रतिदिन ढाई हजार के लगभग जांच हो रही है।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण के दूसरे संक्रमण में प्रतिदिन पांच हजार जांच हो रही थी। गांव में भी सर्विलांस टीम को भेजकर लक्षण वाले लोगों के साथ संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही थी। रेलवे स्टेशन और अन्य भीड़ वाले स्थानों पर एंटीजन किट से जांच की जा रही थी। संक्रमण घटने के बाद जांच का दायरा भी घटा। पिछले 158 दिनों में सिर्फ नौ संक्रमित मिले है। पिछले एक माह से कोई संक्रमित नहीं मिला है। अब तीसरे लहर के साथ कोविड के नए वैरिएंट की ओमिक्रान का डर सता रहा है। देश में कई ओमिक्रान संक्रमित मिल चुके है। सरकार ने रात में कोरोना कर्फ्यू भी लगा दिया है। ऐसे में फिर से कोविड के तीसरे लहर का डर सता रहा है। इस समय प्रतिदिन 2400 से 2500 तक जांच हो रही है, जबकि जिले में प्रतिदिन तीन हजार जांच का लक्ष्य है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक लक्ष्य के मुुताबिक जांच हो रही है। आदेश आने पर जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिदिन तीन हजार का लक्ष्य है। आरटीपीसीआर और एंटीजन कीट से लगभग ढाई हजार जांच हो रही है। जरुरत के हिसाब से जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। जरुरी स्थान पर जैसे रेलवे स्टेशन आदि पर बाहर से आने वालों की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. राजीव सिंघल
दिन जांच
27 दिसंबर 2961
26 दिसंबर 1794
25 दिसंबर 2201
24 दिसंबर 2475
23 दिसंबर 2529
22 दिसंबर 2347
21 दिसंबर 2550
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed