फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The instructions to register a case

केस दर्ज करने का दिया निर्देश

Tue, 13 Jan 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 13 Jan 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
The instructions to register a case
विंध्याचल मंडल के आयुक्त अनिल कुमार ने सोमवार को विकास भवन सभागार में मंडल के तीनों जनपदों में कराए जा रहे विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन


इस दौरान तीनों जिलों में पीसीएफ द्वारा धान खरीद की प्रगति कम होने पर आरएमपीसीएफ पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
मनरेगा के मद से सिंचाई विभाग द्वारा कराए गए कार्यों की कम प्रगति होने और गलत रिपोर्ट देने पर अधीक्षण अभियंता सिंचाई व अवर अभियंता विनय कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।

कमिश्नर ने मनरेगा में खराब प्रगति रहने और प्रदेश में सी ग्रेड आने पर सीडीओ सोनभद्र, उपायुक्त मनरेगा मिर्जापुर और मनरेगा में कम प्रगति, भुगतान नहीं करने पर मुख्य वन संरक्षक, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता व अधीक्षण अभियंता सिंचाई से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन


कहा कि अधिकारी अपने कार्यों में सुधार लाएं और शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें। संत रविदास नगर में विद्युतकरण कार्य में खराब प्रगति पर मुख्य   अभियंता विद्युत से स्पष्टीकरण   की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed