Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The incoming line wire burned at Rajgarh substation, electricity did not reach 70 villages

Mirzapur News: राजगढ़ उपकेंद्र में इनकमिंग लाइन का तार जला, 70 गांवों में नहीं आई बिजली

Sat, 13 Dec 2025 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The incoming line wire burned at Rajgarh substation, electricity did not reach 70 villages
राजगढ़। विद्युत उपकेंद्र राजगढ़ में बृहस्पतिवार रात 11 बजे 33 केवी लाइन का इनकमिंग तार जल गया। इस कारण बृहस्पतिवार की रात 11 बजे से शुक्रवार की सुबह 9 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। इससे 70 गांव में अंधेरे में रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह नौ बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वायर जलने से राजगढ़, सक्तेशगढ़, खोराड़ीह, करौंदा, भवानीपुर, लूसा, करौदा, इमलिया 84, ददरा, दरबान, भवानीपुर, रामपुर 28, चौखड़ा, निकारीका, धनसीरिया, पूर्णिया, सोनबरसा, बिशनपुरा, रामपुर बरहो, सेमरा बारहो, खोरडिह, खम्हरिया, खटखरिया, राजगढ़, कुड़ी, कोन, गढ़वा, भरूहवा, नदीहार सहित 70 गांवों में आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

लगभग 10 घंटे आपूर्ति नहीं रहने से सुबह पेयजल के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। जेई दयाशंकर प्रजापति ने बताया कि रात 11 बजे 33 केवी का इनकमिंग वायर जल गया। इससे आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह नौ बजे तक ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई ने बताया कि कुछ तकनीकी खराबी के कारण राजगढ़ उपकेंद्र में लगे इनकमिंग लाइन के केबल में आग लग गई थी। इस कारण क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही है। रात में आग लगने की सूचना उपकेंद्र में तैनात कर्मचारियों ने दी। इसके बाद जिला मुख्यालय से केबल मंगाकर केबल बदला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed