फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The hosts won the title of Mirzapur

मेजबान मिर्जापुर का खिताब पर कब्जा

Wed, 06 Jan 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 06 Jan 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
The hosts won the title of Mirzapur
मेजबान मिर्जापुर ने उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सहयोग से सेठ द्वारिका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में आयोजित यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप अपने नाम कर लिया। वाराणसी की टीम उपजेता रही।
विज्ञापन


चार खिलाड़ियों को मुंबई में आयोजित होने वाली नेशनल चैंपियनशिप के लिए चुना गया। चारु वर्मा को ब्लैक बेल्ट प्रदान किया गया।

मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबलों में लंबे संघर्ष के बाद सब जूनियर वर्ग के 50 किलोग्राम भार वर्ग में शुभम मौर्य ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रजत अंशू मौर्य तथा कांस्य आर्य सक्सेना और अनुराग सिंह के खाते में गया।
विज्ञापन


45किलोग्राम भारवर्ग में अभिषेक सिंह को स्वर्ण , सावन बिंद को रजत तथा प्रांशू यादव को कांस्य पदक मिला। सब जूनियर हैवीवेट 65 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम मेहरोत्रा को स्वर्ण एवं  तुषार सिंह को रजत पदक प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर लाइटवेट  में स्वर्ण पदक मोहम्मद सैफ के खाते में गया। रजत शशांक चौरसिया तथा कांस्य रजनीश सोनकर ने जीता। 27-30 किलो भार वर्ग बालिका में शांभवी ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया जबकि रजत अर्पिता ने जीता।

सब जूनियर बालिका 47-51 किलो भार वर्ग में श्रेया सिंह ने स्वर्ण तथा अंजली मोदनवाल ने रजत पदक जीता। सीनियर बालक वर्ग 54-58 किलो भार वर्ग में अखिलेश को स्वर्ण, विपिन को रजत तथा नारायण और मनीष अग्रहरी को कांस्य पदक मिला।

जूनियर लाइट हैवीवेट 78-80 किलो भारवर्ग  में सत्यम को स्वर्ण तथा उत्कर्ष को रजत पदक मिला। पुरुष वर्ग में चारु वर्मा को ब्लैक बेल्ट की उपाधि प्रदान की गई। अभिनव मौर्य, सत्यम सक्सेना, ओशो वर्मा तथा चारु वर्मा को मुंबई में आयोजित होने वाले नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए चुना गया।


इसके पूर्व मुख्य अतिथि ताइक्वांडो फेडरेशन आफ इंडिया के ज्वाइंट सेक्रेटरी जावेद खान ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया।

स्कूल के डायरेक्टर परितोष बजाज ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्या शिवानी कौशिक ने किया। कार्यक्रम का संचालन दानिश रजा जैदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed