फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The historic fort is losing its identity

ऐतिहासिक किला खोता जा रहा है अपनी पहचान

Sun, 26 Jun 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 26 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
 The historic fort is losing its identity
शेरवां पहाड़ी पर स्थित ऐतिहासिक किला - फोटो : mirzapur
महाभारत कालीन राजा भूरिश्रवा ने अपने अल्पकालीन शासनकाल में शेरवां स्थित पहाड़ी के भू-भाग में 52 बीघे में किला बनवाया था, जो खंडहर में तब्दील हो चुका है। पहाड़ी पर धरोहराें की लंबी श्रृंखला है। उत्तरी छोर के नीचले भू-भाग  में प्राचीन इमारतों के भग्नावशेष बिखरे पड़े हुए हैं। भारतीय पुरातत्व व पर्यवेक्षण विभाग का रवैया उदासीन होने से ऐतिहासिक महत्व की अनेक स्मृतियां मिट्टी में मिलती जा रही हैं। 
विज्ञापन



ऐतिहासिक किले की नक्काशीदार बारादरी एवं उस पर उकेरी गई गुफा स्थापत्य कला का बेजोड़ नमूना है। 50 बीघे में फैले किले के अवशेष को गहरवारों का किला बताया जाता है, जिसे आठवीं से बारहवीं शताब्दी के मध्य का होना बताया जाता है। किले का अधिकांश भाग तो नष्ट हो चुका है, लेकिन शेरवां-चकिया मार्ग पर शेरवां गांव के दक्षिणी पहाड़ी के उत्तरी भू-भाग इसकी प्राचीर नष्टप्राय दशा में पहुंच चुकी है। इमारतें किले की बुलंदी का प्रत्यक्ष प्रमाण देती हैं।
विज्ञापन



खंडहरों के आसपास बिखरी नक्काशीदार बेजोड़ कलाकृतियां पत्थरों पर खुबसूरत ढंग से उकेरी गई हैं, जिसमें जीवंतता की कोई कमी नहीं है। सफेद, बलुआ तथा लाहौरी पत्थर पर बनी कला कृतियां उसी तरह है, जैसे उनका स्वरूप सैकड़ाें वर्ष पूर्व रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में किला क्षेत्र पर अतिक्रमणकारियाें का बोलबाला है। राजकीय पशु चिकित्सालय किला क्षेत्र के भू-भाग पर बना हुआ है, जिसके बगल में किले का बड़ा भू-भाग है। किला क्षेत्र में छप्पन टीले की भवानी मंदिर भी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है, जहां राजा भूरिश्रवा पूजा-पाठ करने जाते थे। पहाड़ी और किला क्षेत्र में गुफा भी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed