फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The highway is not being used due to lack of commercial infrastructure.

Mirzapur News: व्यापारिक ढांचा विकसित नहीं होने से हाईवे का लाभ नहीं मिल रहा

Wed, 07 Jan 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The highway is not being used due to lack of commercial infrastructure.
लालगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग 135 के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम हुआ है, लेकिन हाईवे से जुड़े ग्रामीण और कस्बाई बाजारों के लिए अब तक ठोस व्यापारिक ढांचा विकसित नहीं हो सका है। इससे स्थानीय किसान और व्यापारियों को हाईवे का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जहां वह अपने कृषि उत्पाद बाहरी राज्यों की मंडियों तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। वहीं दूसरे प्रदेशों की मंडियों से आने वाला सामान भी हाईवे के अगल-बगल बसे बाजारों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

लालगंज के युवा व्यापारी विजय अग्रहरि, शिवा केसरवानी और अनिल केसरवानी ने कहा कि हाईवे को केवल ट्रांजिट कॉरिडोर के रूप में नहीं बल्कि व्यापारिक कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। यदि दूसरे प्रदेशों की बड़ी मंडियों से फल, सब्जी और कृषि उत्पाद सीधे हाईवे किनारे के बाजारों में आने लगे और स्थानीय उत्पाद भी बाहर भेजे जाएं तो यह व्यवस्था दोनों पक्षों के लिए लाभकारी होगी। व्यापारियों का कहना है कि अभी स्थिति यह है कि बाहर का माल शहरों तक ही सिमट जाता है। हाईवे से सटे बाजार सिर्फ़ दर्शक बने रहते हैं। इससे न तो प्रतिस्पर्धा बन पाती है। न ही कीमतों में संतुलन।
विज्ञापन

यदि हाईवे किनारे व्यवस्थित थोक बाजार, कलेक्शन पॉइंट और लॉजिस्टिक सुविधाएं विकसित की जाएं तो क्षेत्रीय व्यापार को नई दिशा मिल सकती है। किसान रमेश और धर्मेंद्र का कहना है कि जब तक हाईवे से जुड़े बाजारों को अंतरराज्यीय मंडियों से नहीं जोड़ा जाएगा तब तक राष्ट्रीय राजमार्ग जैसे बड़े प्रोजेक्ट का लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंचेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed