फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The heroes sacrificed everything for freedom: Ashish

आजादी के लिए वीरों ने सर्वस्व न्योछावर किया : आशीष

Sun, 17 Aug 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The heroes sacrificed everything for freedom: Ashish
ध्वजारोहण करते मंत्री आशीष पटेल। - फोटो : संवाद
स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को चुनार किले में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

इस दाैरान उन्होंने कहा कि आजादी के लिए देश के वीरों ने सर्वस्व न्योछावर किया है, कष्ट सहें इसलिए आजादी अनमोल है।
इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि कजली गायिका उर्मिला श्रीवास्तव व दरी निर्माता खलील अहमद को पद्मश्री मिलने से देश में जिले का नाम रोशन हुआ है। जिलाधिकारी पवन गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने कजली गायिका पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव और खलील अहमद को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।
इसके बाद विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष अपना दल एस राम लौटन बिन्द, परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह, एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र, एसडीएम चुनार राजेश वर्मा, सूर्यगढ़ कलेक्शन चुनार किला के महाप्रबंधक प्रीतम सिंह उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट सभागार में 114 वर्षीय माता गुलाम उपाध्याय उर्फ बाबा गुरु को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

आजादी को अक्षुण्य रखना हर देशवासी का कर्तव्य : पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी और जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने शहीद उद्यान व कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दाैरान मंडलायुक्त ने कहा कि आजादी को अक्षुण्य रखना हर देशवासी का कर्तव्य है। इसके बाद सुंदर मुंदर विद्यालय के बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके बाद लोकगायक शिवलाल गुप्ता, कल्पना गुप्ता, खोखाराम मिर्जापुरी ने देशभक्ति की गीत प्रस्तुति दी। ध्वजारोहण के बाद जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने क्राॅस कंट्री रेस के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। पथरहिया स्थित विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने ध्वजारोण किया। लालडिग्गी स्थित नगर पालिका कार्यालय पर नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने ध्वजारोहण किया।
वृद्धजन आवास वृद्धाश्रम विंध्याचल में पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली, मुख्य ट्रेज़री ऑफिसर अर्चना त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामविलास यादव ,जोखुराम ने स्वतंत्रता दिवस मनाया। आचार्य रामचंद्र शुक्ल स्मारक शिक्षण संस्थान में डाॅ. अनुज प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया।
प्रबंधक राकेश कुमार शुक्ला, आशीष कुमार शुक्ला, केदार नाथ सविता माैजूद रहे। महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह ने अपने कार्यालय में ध्वजारोहण किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड में ध्वजारोहण किया। जनपद न्यायाधीश अरविंद मिश्रा द्वितीय ने कचहरी परिसर में ध्वजारोहण किया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कार्यालय में बार अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे ने ध्वजारोहण किया। सीएमओ डा. सीएल वर्मा ने मोर्चाघर स्थित कार्यालय पर ध्वजा रोहण किया।
पीएसी 39वीं वाहिनी में सेनानायक नैपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार, आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर और जीआरपी प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चंद्र ने भारतीय स्वतंत्रता सेनानी सुशीला सिंह निवासी डीजे कॉलोनी मिर्ज़ापुर के घर जाकर अंग वस्त्रं सहित माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया।
शिक्षण संस्थाओं में लहराया तिरंगा
: मिर्जापुर। जिले की शिक्षण संस्थाओं में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ज्ञानंदा पब्लिक स्कूल, ज्ञानंदा एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एवं ज्ञानंदा लॉ कालेज, अमरावती, विन्ध्याचल, मीरजापुर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
इस दाैरान महाविद्यालय की प्रबंधक डॉ. शीला सिंह, शार्दूल विकम सिंह, कृष्ण कुमार अग्रहरि, अविगत सोनी, ज्ञान शंकर पाठक उपस्थित रहे। लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी निकाली गई।
विद्यालय की अध्यक्ष लायन जया पांडेय ने बजे ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य डा. एनके पाण्डेय, उपप्रधानाचार्य विनय अग्रवालने शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। सुंदरघाट स्थित एमएसए डॉल्फिन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर प्रबंधक एम एस ऑजम ने ध्वजारोहण किया। मोर्चाघर स्थित नेशनल कॉन्वेंट स्कूल में प्रत्यूष कुमार ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि राकेश कुमार रहे।
प्रिंसिपल डिंपल ने सभी को बधाई दी। भरुहना स्थित घनश्याम बिनानी एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज में स्वतंत्रता दिवस पर संस्था की निदेशक प्रो डा. ज़ीशान अमीर ने ध्वजारोहण किया। सेमफोर्ड स्कूल बसही में मुख्य अतिथि रामेश्वर त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के प्रबंधक विवेक बरनवाल, शिप्रा बरनवाल, प्रधानाचार्य शैलेश कुमार पांडेय और हेड कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार सिंह ने शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया।
लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स विद्यालय में स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों पर माल्यार्पण के बाद ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय के प्रबंधक अमरदीप सिंह व निर्देशिका अपराजिता सिंह ने शहीदों को नमन किया। विद्यालय की एकेडमिक हेड प्रेरणा आशीष तिवारी प्रधानाचार्या, उप प्रधानाचार्या ने छात्रों को बधाई दी। डेलही पब्लिक सेकेंडरी स्कूल भरुहना में बच्चों ने सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संस्थान के चेयरमैन रमेश कुमार तिवारी ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी। इस दाैरान प्रबंधक भरत तिवारी, प्रधानाचार्य संतोष कुमार दूबे माैजूद रहे। एस.एन. पब्लिक स्कूल, लोहंदी में चेयरमैन डॉ. राजेश सिंह ने ध्वजारोहण किया।

इस माैके पर निदेशक हिमाक्ष सिंह, प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडेय माैजूद रहे। विजयपुरा भटौली रोड स्थित डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में अतुल्य भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दाैरान चेयरमैन दिनेश चंद्र सर्राफ, डायरेक्टर आयुष कुमार सर्राफ व प्रीती सर्राफ माैजूद रहे। आकांक्षा गुप्ता, साधना तिवारी, दीक्षा रावत उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed