फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The head master stages dust planted forehead , was coined by acclamation Ashram

सिर माथे लगाई गुरु चरणों की धूल, जयघोष से गूंजा आश्रम

Sat, 01 Aug 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला Updated Sat, 01 Aug 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
The head master stages dust planted forehead , was coined by acclamation Ashram
गुरु पूर्णिमा पर सक्तेशगढ़ स्थित श्री परमहंस आश्रम और विंध्याचल अमरावती स्थित ब्रम्हवेत्ता देवरहा हंस बाबा के सिद्धाश्रम में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। करीब पांच लाख भक्तों ने अड़गड़ानंद आश्रम में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन


भोर से ही भक्तों का रेला सोनभद्र और चुनार की तरफ से आश्रम की ओर बढने लगा था। पूरा आश्रम परिसर गुरु के जयकारे से गुंजयमान हो रहा था।

स्वामी अड़गड़ानंद महाराज जी हाथ उठाकर अपने भक्तों को आशीर्वाद दे रहे थे। भक्त भी टकटकी लगाए अपने गुरु को निहार रहे थे और उनके श्रीमुख से निकलने वाले वचनों को आत्मसात कर रहे थे।
विज्ञापन


चुनार संवाददाता के मुताबिक श्री परमहंस आश्रम परिसर में गुरु चरणों की वंदना करने और चरणरज माथे पर लगाने के लिए भक्तों में होड़ मची रही।

आश्रम से जुड़े दूरदराज से आए हजारों संतों ने भी अपने आराध्य गुरुदेव का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी अड़गड़ानंद महाराज जी ने अपने भक्तों को आश्रम के बाहर बने सत्संग स्थल पर दर्शन दिया। स्वामी जी ने कहा कि जीवन का सार प्रेम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यथार्थ गीता से ही दुख और शंकाओं का समाधान है, बिना गुरु के ज्ञान की प्राप्ति नहीं होती है। महाराज जी ने कहा कि सच्चा संत वही है जो अपने भक्तों को सही मार्ग पर ले जाए। आश्रम के वरिष्ठ संत नारद बाबा जी के निर्देशन में सैकड़ों स्वयं सेवी और भक्तजन आने वाले भक्तों को प्रसाद वितरित कराने में मशगूल रहे।

नारद बाबा ने बताया कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड सहित विदेश में रहने वाले भक्त भी आश्रम में आए हुए हैं।

उन्होंने कहा कि विशाल भंडारा निरंतर चलता रहेगा। भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वयं सेवियों के साथ जिला एवं स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा।

 सोनभद्र और चुनार की ओर से आने वाले भक्तों के लिए प्रशासन द्वारा वाहन स्टैंड, पेयजल, राहत शिविर आदि की व्यवस्था की गई थी। भक्तों की उमड़ी भीड़ के चलते चुनार से सक्तेशगढ़ मार्ग सहित मड़िहान से सक्तेशगढ़ मार्ग पर भीषण जाम की स्थिति बनी रही।

दूरदराज से आए संत आश्रम क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भक्तों के साथ सत्संग करते नजर आए, जिसमें प्रमुख रूप से बच्चा महाराज, ब्रजानंद महाराज, गुरुचरणानंद महाराज, अकेलानंद राजेश महाराज, निर्मल महाराज ने भक्तों के साथ सत्संग किया और उनको ज्ञान की बातें बताईं।


 इस दौरान अपर जिलाधिकारी डीएस उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अरविंद मिश्रा, सहित एसडीएम चुनार, सदर, मड़िहान व क्षेत्राधिकारी, कई थानों के थानाध्यक्ष पुलिस और पीएसी बल के जवान मुस्तैद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed