फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The groom staggered and there was a dispute over calling him lame.

Mirzapur News: दूल्हा लड़खड़ाया, लंगड़ा कहने पर हुआ विवाद

Sun, 28 Apr 2024 03:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
The groom staggered and there was a dispute over calling him lame.
जिगना। थाना क्षेत्र के एक गांव में आई बरात में दुल्हन की विदाई के दौरान अफवाह के चलते अगुवा और दूल्हे की पिटाई कर दी गई। पुलिस पहुंचने पर मामला शांत हुआ। इसके बाद दुल्हन अपने ससुराल गई।
विज्ञापन


एक गांव से शुक्रवार को शाम को बरात आई थी। विवाह की रस्में पूरी हो गईं। शनिवार को सुबह विवाह कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दूल्हा आंगन में गया। आंगन में हंसी ठिठोली के बाद जूता चोरी हो गया। नेग देने के बाद जब दूल्हा जूता पहनकर चलने लगा तो झुनझुनी के चलते लंगड़ाने लगा। इस पर अफवाह फैल गई कि दूल्हा लंगड़ा है। इस बीच अगुवा की पिटाई के साथ ही दूल्हे और उसके परिजनों पर कन्या पक्ष के लोग हमलावर हो गए। झुनझुनी समाप्त होने पर दूल्हा ठीक से चलने लगा। इस बीच जिगना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दुल्हन ने कहा कि जिसके साथ शादी हुई है, वह वहीं जाएगी। इसके बाद विदाई हुई। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि थाने में कोई शिकायत नहीं आई थी। बीट दरोगा ने पहुंच कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed