फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The groom's uncle who came to the procession died after falling into the well

बरात आए दूल्हे के फूफा की कुएं में गिरकर मौत

Tue, 07 Jun 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The groom's uncle who came to the procession died after falling into the well
लालगंज। क्षेत्र के धसड़ा गांव में बरात के दौरान द्वारचार के समय दूल्हे के फूफा कुएं में गिर गए। उन्हें निकालकर निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के धसड़ा गांव निवासी सुनील तिवारी की पुत्री की शादी के लिए रविवार को बराती देहात कोतवाली अहमदपुर से पहुंची। द्वारचार की तैयारी के दौरान बराती नाच गाने में व्यस्त थे। इसी दौरान दूल्हे के फूफा संतोष कुमार पांडेय (52) निवासी परसोना सोनभद्र कुएं में गिर गए। लड़की पक्ष के लोगों ने रस्सी के सहारे उनको कुएं से बाहर निकाला और एक निजी चिकित्सालय में ले गए लेकिन चिकित्सक ने मृत लाया घोषित कर दिया। उधर लड़के के पिता जगत नारायण पांडेय अपने जीजा की मौत की खबर सुनते ही बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed