फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   "The government is ignoring the interests of workers'

‘सरकार कर्मियों के हितों की कर रही अनदेखी’

Sat, 27 Aug 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Sat, 27 Aug 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
"The government is ignoring the interests of workers'
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते लेखपाल संघ के लोग - फोटो : mirzapur
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में मांगों को लेकर लेखपालों ने धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी किया। जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर मिश्र ने कहा कि ई डिस्ट्रिक्ट, आईजीआरएस आदि शासन की विभिन्न योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन के लिए लेखपालों को लैपटॅाप का वितरण किया जाए। उन्होंने कहा कि लेखपाल संवर्ग में उत्पन्न एसीपी विसंगतियों को दूर किया जाए।
विज्ञापन



राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष लल्लू तिवारी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। स्थानांतरण नीति में संशोधन किया जाए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि लेखपाल संवर्ग में उत्पन्न एसीपी विसंगतियों को दूर किया जाए। साथ ही स्थानांतरण नीति में संशोधन किया जाए। उन्होंने कहा कि लेखपाल संवर्ग सरकार की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करता है।
विज्ञापन



वहीं जनता की समस्याओं के निस्तारण में अहम भूमिका निभाता है। जिला कोषाध्यक्ष कृष्णशंकर मिश्र ने कहा कि लेखपाल संवर्ग की एसीपी विसंगतियों को दूर करने और लेखपाल संवर्ग के प्रशासनिक महत्व को देखते हुए प्रारंभिक वेतनमान 5200-20200 ग्रेड पे 2800 करने की मांग कर रहा है। जिसके लिए प्रमुख सचिव राजस्व को पत्र भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला मंत्री भीमसेन सक्सेना ने कहा कि प्रमुख सचिव राजस्व की सहमति और आवश्यक कार्रवाई के बाद भी शासन द्वारा शासनादेश अभी तक जारी नहीं किया गया है। जिससे संवर्ग में आक्रोश व्याप्त है। इस दौरान सुरेंद्र कुमार, विनोद कुमार यादव, दिनेश पांडेय, संतोष दूबे, कृष्ण शंकर, रामाश्रय, ईश नरायन, संजय सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, नंदलाल सिंह, दिनेश पटेल आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed