फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The footage of 100 cameras was scrutinized, 25 people were interrogated.

Mirzapur News: सौ कैमरों की फुटेज खंगाली, 25 लोगों से पूछताछ

Thu, 16 Jan 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The footage of 100 cameras was scrutinized, 25 people were interrogated.
पड़री। क्षेत्र के कठिनई गांव स्थित श्री अनुपम हनुमान राम जानकी मंदिर से 175 साल पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां चोरी होने के मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने सौ से ज्यादा सीसी कैमरों की फुटेज खंगालने के अलावा 25 लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। जिस पर पुलिस काम कर रही है।
कठिनई गांव के श्री अनुपम हनुमान राम जानकी मंदिर से सोमवार की रात श्रीराम-जानकी और लक्ष्मण की अष्टधातु की प्राचीन मूर्तियां चोर ले गए थे। मंगलवार को इसकी जानकारी होने पर सेवादार राजेश यादव ने मंदिर के महंत महामंडलेश्वर जयराम दास महाराज को दी। प्रयागराज महाकुंभ से उन्होंने अपने शिष्य बंशी बाबा को कठिनई भेजा। बंशी बाबा ने मामले मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मामले के खुलासे के लिए पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की तीन टीमें लगाई गई हैं। बुधवार को पुलिस ने पड़री के आस-पास लगे सौ से ज्यादा सीसी कैमरों की फुटेज देखी और 25 लोगों से पूछताछ की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि तीन टीमें मामले की जांच कर रही हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed