फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The first day of Navratri rush of devotees thronging

नवरात्र के पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Wed, 14 Oct 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 14 Oct 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
The first day of Navratri rush of devotees thronging
शारदीय नवरात्र के पहले दिन मंगलवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में लगभग तीन लाख लोगों ने मत्था टेका।
विज्ञापन


भोर में मंगला आरती के बाद से दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर की छत पर साधक अनुष्ठान में तल्लीन रहे तो मुंडन संस्कार भी होता रहा।

 भोर से ही मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। विंध्यधाम की सातों गलियों, प्रमुख सड़कों एवं त्रिकोण मार्ग पर भक्त नजर आए। मेला क्षेत्र के न्यूू वीआईपी और पुरानी वीआईपी गली, मां के धाम तक पहुंचने वाली गलियों में श्रद्धालु हाथ में प्रसाद लिए मां का जयकारा लगाते बढ़ रहे थे।

माला-फूल, नारियल-चुनरी और प्रसाद लिए विंध्यधाम में पहुंचने के बाद श्रद्धाभाव से शीश झुकाया। मंदिर पहुंच कर किसी ने झांकी से तो किसी ने मां के गर्भगृह में पहुंचकर मां के भव्य स्वरूप के दर्शन किए।
विज्ञापन


फूलों से किया गया मां का भव्य शृंगार छटा बिखेर रहा था। घंटा-घड़ियाल, शंख और माता के जयकारे से मंदिर परिसर देवीमय हो गया। विंध्याचल मंदिर की फूल-पत्तियों और बिजली के झालरों से सजावट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्तों ने मां सरस्वती, मां काली, मां लक्ष्मी, मां दुर्गा, मां शीतला, राधा-कृष्ण, श्री पंचमुखी महादेव, दक्षिणमुखी हुनमान, बटूक भैरव जी के मंदिर में भी पूजन-अर्चन किया। भक्तजनों ने त्रिकोण परिक्रमा भी की।


शारदीय नवरात्र मेला को देखते हुए विंध्य की गलियों में प्रसाद की दूकानें सज गई हैं। विंध्यधाम में श्रद्घालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed