फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The farmers' protest ended after 30 hours on the assurance of compensation within three days.

Mirzapur News: तीन दिन में मुआवजे दिलाने के आश्वासन पर 30 घंटे बाद समाप्त हुआ किसानों का धरना

Mon, 12 Jan 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
The farmers' protest ended after 30 hours on the assurance of compensation within three days.
कोन ब्लाक के हरसिंहपुर गांव में किसानों से बात करते नग विधायक रत्नाकर मिश्र व एसडीएम सदर गुलाब 
चेतगंज। गंगा पर बनने वाले छह लेन पुल और बाईपास मार्ग निर्माण के लिए फसल को रौंदे जाने के मामले में हरसिंगपुर में शनिवार की सुबह आठ बजे से किसानों का धरना शुरू होने के 24 घंटे बाद जिला प्रशासन जागा। रविवार की सुबह ही नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, एसडीएम सदर गुलाबचंद ने पहुंच कर किसानों से बात की। तीन दिनों में फसल की क्षतिपूर्ति और मुजावजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इस पर 30 घंटे बाद दोपहर 2 बजे किसानों ने धरना समाप्त किया। गंगा पर बनने वाले छह लेन पुल और बाईपास मार्ग निर्माण के लिए किसानों की फसल को रौंद कर मिट्टी डालने का काम शुरू हुआ तो शनिवार को किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। बिना मुआवजा दिए फसल नष्ट करने का आरोप लगाते हुए गुस्साए किसानों ने हरसिंगपुर के पास काम रुकवा दिया। किसान मुआवजा नहीं तो रोड नहीं का नारा लगाते हुए जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। शनिवार दोपहर में लेखपाल और तहसीलदार के पहुंचने पर भी किसान नहीं माने थे। इस कड़कड़ाती ठंड में रातभर किसान खेत में टेंट लगाकर धरन पर बैठ रहे लेकिन कोई उच्चाधिकारी उनकी बात सुनने नहीं पहुंचा। मामला तूल पकड़ने लगा। सुबह नगर विधायक रत्नाकर मिश्र किसानों से मिलने पहुंचे। इसके बाद एसडीएम सदर गुलाबचंद्र पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझकर तीन दिन के अंदर फसल क्षतिपूर्ति और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोपहर दो बजे किसानों का धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

नगर विधायक रत्नाकर मिश्र के साथ किसानों से वार्ता की गई। भूमि और फसल के मुआवजे पर सहमति बन गई है। किसानों का धरना समाप्त हो गया है। - गुलाबचंद्र, एसडीएम सदर
विज्ञापन

तीन दिनों के अंदर मुआवजा मिलने की बात कही गई है। इस आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया है। फिलहाल तीन दिनों तक मिट्टी डालने का कार्य भी रुका रहेगा।-संजीव पटेल, किसान नेता,हरसिंगपुर
विज्ञापन
विज्ञापन



फसल की क्षतिपूर्ति और मुआवजा नहीं मिला तो सपा करेगी आंदोलन -मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार एक प्रतिनिधिमंडल कोन विकास खंड के हरसिंहपुर गांव पहुंचा। यहां हरसिंहपुर, मल्लेपुर, मवैया गांव के किसानों की भूमि का मुआवजा न देने और फसल नष्ट करने पर विरोध जताया। प्रतिनिधिमंडल मौके पर जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी की। अपनी रिपोर्ट जिला कार्यालय में प्रस्तुत की। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दी गई है। कहा कि न तो किसानों का मुआवजा दिया गया और न ही नोटिस । जिला प्रशासन कृषि भूमि अधिग्रहित कर सड़क का निर्माण करा रही है। कहा कि मुआवजा नहीं दिया गया तो समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। प्रतिनिधिमंडल में सत्यप्रकाश यादव विधानसभा अध्यक्ष, मुन्नी यादव, संतोष गोयल, सतीश मिश्रा, डा. श्रेया सोनकर, रामराज यादव, राममिलन यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed