फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The family was in Mumbai, thieves ransacked the house

Mirzapur News: मुंबई में था परिवार, चोरों ने खंगाल दिया घर

Thu, 03 Apr 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The family was in Mumbai, thieves ransacked the house
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के महुआरी खुर्द गांव में मंगलवार की रात चोरों ने बंद मकान के सात कमरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान समेट ले गए।
विज्ञापन

सुबह पड़ोसियों ने गेट और चैनल का ताला टूटा देखा तो फोन से मकान मालिक को सूचना दी। मकान के स्वामी परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।
महुआरी खुर्द गांव के तीन भाई धनश्याम दुबे, श्याम लाल दुबे और बब्बे दुबे परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। उनके मकान में ताला बंद रहता है।
मंगलवार की रात चोर चैनल और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए। इसके बाद धनश्याम दुबे और श्याम लाल दुबे के सात कमरों के ताले तोड़ दिए। फिर अलमारी और लाकर तोड़कर चोर जेवरात, नगदी समेत लाखों का सामान समेट ले गए। मौके पर पहुंचे पीड़ितों के रिश्तेदार बघेड़ाकला निवासी बऊ तिवारी उर्फ ताड़केश्वर ने बताया कि 10 लाख से ज्यादा की चोरी हुई।
विज्ञापन

परिवार के लोग मुंबई से आ रहे हैं। घटना की जानकारी पाकर अष्ठभुजा चौकी पुलिस फोरेंसिक टीम और डाॅग स्क्वायड के साथ पहुंचकर छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष विंध्याचल अमित कुमार ने बताया कि चोरी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed