फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The family members protested in front of the police station alleging murder.

Mirzapur News: परिजनों ने हत्या का आरोप लगा थाने के सामने किया प्रदर्शन

Thu, 15 Jan 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The family members protested in front of the police station alleging murder.
मड़िहान थाने के बाद हत्या का आरोप लगाकर प्रदर्शन करने वालों से बात करती सीओ मड़िहान ​शिखा भारती
भावां। मड़िहान थाना क्षेत्र के जमुई उत्तर गांव में युवक का शव तालाब में मिला था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने बुधवार को कार्रवाई की मांग करते हुए थाने के सामने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सोम कुमार को तैरना आता था तो उसकी डूब कर मौत कैसे हो सकती है। सोम कुमार को घर से साथ ले जाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाए। पुलिस पर भी मामले में त्वरित कार्रवाई न कर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों के साथ भीम आर्मी पार्टी के लोगों ने भी थानाध्यक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्राधिकारी मड़िहान शिखा भारती के कार्रवाई के आश्वासन पर लोग माने। जमुई उत्तर गांव निवासी मृतक सोम कुमार के पिता राधेश्याम, मां मन्नी देवी, छोटी बहन सपना, बड़ी बहनों में रत्ना देवी, बिनु देवी व गांव के सैकड़ों लोगों ने भीम आर्मी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मराज राणा की अगुआई में विरोध प्रदर्शन करते मड़िहान थाना पहुंचे। मृतक की बहन सपना ने बताया कि भाई सोमकुमार 10 जनवरी की सुबह गांव में मजदूरी करने गया था। देर शाम वापस आने के बाद घर से चूड़ा लेकर बाहर निकल गया। पूरी रात मां भोजन रखकर भाई का इंतजार करती रही पर सुबह तक उसके न आने पर खोजबीन शुरू की गई। गांव में पता चला कि सोम कुमार अपने चार साथियों के साथ निकला था। साथियों के परिजनों से पूछने पर उन्होंने कुछ भी न बताकर पल्ला झाड़ लिया। भाई के एक साथी ने बताया कि चारों ने शराब पी थी लेकिन सोमकुमार ने शराब नहीं पी थी। पुलिस सक्रियता बरती होती तो शायद भाई की जान बच सकती थी। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष धर्मराज राणा ने बताया कि पीड़ित परिवार के साथ पूरा संगठन खड़ा है। चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मृतक की मां ने आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। क्षेत्राधिकारी मड़िहान शिखा भारती ने मामले की जांचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन माने।
विज्ञापन

आरोप: दो चार दिन में वापस आने की बात कर लौटा दी थी पुलिस- आरोप लगाया कि पिता राधेश्याम मड़िहान थाने पर भाई के लापता होने की शिकायत लेकर पहुंचे तो पुलिस ने बताया कि दो चार दिन में वापस आ जाएगा। यह कहकर वापस भेज दिया। 12 जनवरी को दोबारा पिता तहरीर लेकर पहुंचे तो पुलिस कार्रवाई नहीं की। 13 जनवरी मंगलवार की सुबह भाई सोमकुमार का शव घर के बगल में 100 मीटर दूरी पर स्थित तालाब में मिला। उसके चेहरे पर चोट के निशान भी थे। जेब में घर से लेकर निकले 150 रुपये व मोबाइल फोन भी मिला। भाई एक तैराक भी था। वह खुद ही उसी तालाब में स्नान करता था। फिर उसकी डूबने से कैसे मौत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed