फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The faces of the teachers blossomed as soon as they got the appointment letter

नियुक्ति पत्र पाते ही खिले अध्यापकों के चेहरे

Fri, 13 Aug 2021 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
The faces of the teachers blossomed as soon as they got the appointment letter
लोक सेवा आयोग से राजकीय इंटर कॉलेजों में सहायक अध्यापक एवं प्रवक्ता पद के लिए चयनित 45 शिक्षकों को बृहस्पतिवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। राजस्थान इंटर कालेज के सभागार में समारोह पूर्वक प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा व मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इसमें चार प्रवक्ता व 41 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र मिलते ही अध्यापकों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उनके नियुक्ति पत्र देने के बाद जिले में नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महेंद्र नाथ, राजस्थान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय तिवारी, आर्यकन्या पाठशाला इंटर कालेज की प्रधानाचार्य रीता वर्मा, प्रसून पुजारी आदि थे।संचालन प्रसून पुजारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed