{"_id":"69ed07b0b3e55642fe0712ee","slug":"the-driving-licenses-of-280-individuals-who-violate-traffic-rules-more-than-five-times-in-a-year-will-be-cancelled-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-152548-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: एक वर्ष में पांच से ज्यादा यातायात नियम तोड़ने वाले 280 लोगों का कैंसिल होगा डीएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: एक वर्ष में पांच से ज्यादा यातायात नियम तोड़ने वाले 280 लोगों का कैंसिल होगा डीएल
विज्ञापन
यातायात विभाग ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की सूची तैयार कर परिवहन विभाग को सौंपा
मिर्जापुर। एक वर्ष में पांच या पांच से ज्यादा बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 280 वाहन चालकों को चिह्नित कर उनके लाइसेंस और आरसी के निरस्त किया जाएगा। विभाग ने सभी की सूची आरटीओ को भेज दी है। जहां से जल्द ही लाइसेंस और आरसी निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि बेहतर और सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन करना जरूरी है। नियम का पालन न करने पर पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करती है। नियम तोड़ने वाले चालकों पर हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट न बांधने, अवैध पार्किंग और अन्य नियमों के उल्लंघन के चलते कई बार चालान किया गया। इसके बावजूद संबंधित चालकों ने चालान की राशि जमा नहीं की, बल्कि यातायात नियमाें का उल्लंघन जारी रखा। जिसके बाद पांच या पांच से अधिक बार यातायात नियमों को उल्लंघन करने और जुर्माना जमा न करने वालों की सूची तैयार की गई। सूची में शामिल वाहन केवल मिर्जापुर ही नहीं, बल्कि अन्य जिलों से भी संबंधित हैं। कुल 280 लोगों की सूची तैयार की गई है। जिनका लाइसेंस और आरसी निरस्तीकरण के लिए परिवहन विभाग के आरटीओ को भेजा गया है। नियमों का पालन न करने और बार-बार उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह कठोर कार्रवाई की जाएगी।
...................................
सबसे अधिक बिना हेलमेट व बाइक सवार शामिल
एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि पांच या पांच से अधिक बार चालान में चिह्नित 280 में सबसे अधिक बाइक सवार हैं। जो हेलमेट नहीं पहनते। कुल चालान में 60 प्रतिशत हेलमेट न लगाने वाले बाइक सवार हैं। इसके अलावा कार में सीट बेल्ट, प्रदूषण, मोबाइल पर बात करना, बड़े वाहनों को सड़क पर पार्किंग करना शामिल है।
विज्ञापन
............................................
वर्जन
पांच या पांच से ज्यादे बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने और जुर्माना जमा न करने वाले 280 लोग चिह्नत किए गए हैं। जिनके लाइसेंस और आरसी निरस्तीकरण के लिए परिवहन विभाग को सूची भेजी गई है।
अपर्णा रजत कौशिक, पुलिस अधीक्षक