फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The driver broke the Sabri railway gate, arrested

Mirzapur News: वाहन चालक ने सबरी रेलवे फाटक तोड़ा, गिरफ्तार

Sun, 20 Aug 2023 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
The driver broke the Sabri railway gate, arrested
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के रेलवे फाटक संख्या सात सबरी फाटक को शुक्रवार को देर शाम लोडर वाहन के चालक ने तोड़ दिया। वैकल्पिक व्यवस्था कर क्षतिग्रस्त फाटक की देर रात रात 11 बजे मरम्मत कराई गई। आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के मजफ्फरगंज इमामबाड़ा निवासी राजेश उर्फ सिंधु लोडर वाहन लेकर सबरी की ओर से जा रहा था। उसने शुक्रवार की रात सात बजकर 40 मिनट पर रेलवे फाटक संख्या सात सबरी फाटक को तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि फाटक बंद था। लोडर वाहन का चालक ब्रेक नहीं लगा सका। इससे फाटक का बूम टूट गया। वैकल्पिक व्यवस्था कर ट्रेनों का संचालन किया गया। देर रात 11 बजकर 10 मिनट पर फाटक की मरम्मत कराई गई। वाहन कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed