फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The drains of the city area are not being cleaned

नगर क्षेत्र की नालियों की नहीं हो रही सफाई

Thu, 16 Jun 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
The drains of the city area are not being cleaned
बरसात का मौसम नजदीक है, लेकिन नगर क्षेत्र में नालियों की सफाई अब तक नहीं हो पाई है। नालियों की सफाई के लिए अभियान तो चलाया गया, लेकिन उसका नतीजा सिफर ही रहा। नगर के टीबी अस्पताल तिराहा से सिविल लाइंस तिराहा के बीच की सड़कों के किनारे बनी नालियां चोक हो गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि यदि भारी बारिश हो गयी तो नालियों का गंदा पानी सड़क पर भर सकता है। वैसे भी सिविल लाइंस तिराहा पर बरसात में दिनों में जलभराव हो ही जाता है।
विज्ञापन

नगर में वासलीगंज, कचहरी रोड, स्टेशन रोड, पुरानी दशमी, चंद्रदीपा व सबरी वार्ड में नालियों की सफाई तो हुई, लेकिन नागरिकों का कहना है कि सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई। कई क्षेत्र की नालियों तक तो सफाई कर्मी पहुंच ही नहीं पाए हैं। बरसात का मौसम आने वाला है। आधी अधूरी सफाई से नागरिकों को जलभराव के संकट का सामना करना पड़ सकता है। उधर, विंध्याचल में भी नाला व नालियों की सफाई का काम अधूरा है। हालांकि समय-समय पर मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने बैठक कर व एडीएम ने निरीक्षण कर सफाई की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही समुचित सफाई के लिए निर्देश दिया, लेकिन बरसात के पूर्व की सफाई जैसी होनी चाहिए, वैसी नहीं हो सकी है। साफ-सफाई की स्थिति यह है कि अधिकांश नालियां चोक हैं और उनमें सिल्ट जमा है। गंदे जल की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। नगर की सफाई व्यवस्था का एडीएम शिवप्रताप शुक्ल ने कई बार निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की, लेकिन कचहरी रोड पर चोक नालियों को वे भी नहीं देख पाए। इस मार्ग से होकर तमाम आला अधिकारियों का काफिला रोज गुजरता है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश का कहना है कि नालों की सफाई कराई जा चुकी है। वार्डों की अधिकांश नालियों की भी सफाई हो चुकी है। जो नालियां बची हैं, उनकी सफाई का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed