{"_id":"68700da5c53c868044004067","slug":"the-diversion-system-will-be-in-effect-from-friday-to-monday-in-the-month-of-sawan-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-136507-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सावन महीने में शुक्रवार से सोमवार तक लागू रहेगी डायवर्जन की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सावन महीने में शुक्रवार से सोमवार तक लागू रहेगी डायवर्जन की व्यवस्था
विज्ञापन
जिले में सावन महीने में (11 जुलाई से नौ अगस्त तक) डायवर्जन लागू रहेगा। शुक्रवार से सोमवार तक नगर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
यातायात प्रभारी विपिन पांडेय ने बताया कि 14 जुलाई (सावन के पहले सोमवार) को सुबह छह बजे से 15 जुलाई की रात 10 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा।
21 जुलाई सावन का दूसरा सोमवार है इसलिए 18 जुलाई की सुबह छह बजे से 22 जुलाई की रात 10 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। 28 जुलाई को तीसरे सोमवार से पहले 25 जुलाई की सुबह छह बजे से 29 जुलाई की रात 10 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा।
चार अगस्त को सावन का चौथा सोमवार है। एक अगस्त की सुबह छह बजे से पांच अगस्त की रात 10 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। नौ अगस्त को श्रावण पूर्णिमा पर रक्षाबंधन पर्व रहेगा। आठ अगस्त की सुबह छह बजे से नौ अगस्त की रात 10 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। डायवर्जन के दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इमरजेंसी वाहन एंबुलेंस, स्कूली वाहन, डेयरी वाहन, पेट्रोलियम, फायर सर्विस, पुलिस, फल सब्जी वाले वाहनों को छूट दी जाएगी।
भारी वाहनों के डायवर्जन की व्यवस्था सप्ताह में शुक्रवार शनिवार, रविवार व सोमवार को लागू रहेगी। डायवर्जन प्लान के अनुसार चेतगंज व औराई के रास्ते मिर्जापुर की तरफ आने वाले भारी वाहनों को गोपीगंज व औराई से मिर्जापुर की तरफ प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रयागराज की तरफ से मिर्जापुर की तरफ आने वाले भारी वाहनो को जनपद के बार्डर से ही डायवर्ट करने की व्यवस्था की गई है। रीवां हाईवे से बरकछा के रास्ते शहर मिर्जापुर आने वाले भारी वाहनों को समोगरा बाईपास करनपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
लालगंज से सीधे कलवारी, संतनगर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को लालगंज से चुनार, नारायणपुर के रास्ते सोनभद्र की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। इससे लोगों को सुविधा होगी। शहर में जाम नहीं लगेगा।