फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The district's first plastic waste management unit is ready

Mirzapur News: जिले की पहली प्लास्टिक बेस्ट मैनेजमेंट यूनिट तैयार

Fri, 23 May 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The district's first plastic waste management unit is ready
पड़री। पहाड़ी ब्लॉक के मॉडल गांव भरपुरा में जिले की पहली बेस्ट मैनेजमेंट यूनिट तैयार हो गई है। करीब 16 लाख रुपये से निर्मित इस यूनिट में जिले भर के आरआरसी सेंटर से प्लास्टिक का कचरा लाया जाएगा। इसके बाद प्लास्टिक को मशीनों से गलाकर उसके दाने तैयार किए जाएंगे। इससे जहां कचरे की समस्या का समाधान होगा, वहीं कमाई भी हो सकेगी।
विज्ञापन

जिले की 809 ग्राम पंचायताें से करीब 70 टन प्लास्टिक निकलता है। ग्राम पंचायत में बनाए गए आरआरसी सेंटर में कूड़ा डंप किए जाता है। यहां कूड़े से निकले प्लास्टिक के निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं थी। अब आरआरसी सेंटर से प्लास्टिक का कचरा इस यूनिट में लाया जाएगा। इसके बाद उसे मशीन से गलाकर उसका दाना तैयार किया जाएगा। इस दाने को बाजार में बेचा जाएगा। इससे ग्राम पंचायत को जहां आय होगी और लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं, कचरे के खतरनाक कचरे की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन



वर्जन
-------
पहाड़ी ब्लॉक के भरपुरा में जिले की पहली प्लास्टिक बेस्ट मैनेजमेंट यूनिट बनकर तैयार हो गई है। सभी आरआरसी सेंटर से प्लास्टिक का कचरा यहां लाया जाएगा। इसके बाद मशीनों से उसे गलाकर दाने तैयार किए जाएंगे। इन दानों को बाजार में बेचकर ग्राम पंचायत विकास कार्य कराएगी। - संतोष कुमार, जिला पंचायतीराज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed