फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The District School Inspector is increasing the number of lawsuits in the High Court.

Mirzapur News: हाईकोर्ट में मुकदमे बढ़ा रहे हैं जिला विद्यालय निरीक्षक

Sun, 03 May 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The District School Inspector is increasing the number of lawsuits in the High Court.
​शिक्षकों के धरना प्रदर्शन को संबो​धित करते ​शिक्षक संघ के पदा​धिकारी, स्रोत सोशल मीडिया
मिर्जापुर। माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शनिवार को अपनी कई मांगों के लिए शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। जनपद और राज्य स्तरीय समस्याओं का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा गया। आरोप लगाया कि जिला विद्यालय निरीक्षक हाईकोर्ट में मुकदमों की संख्या बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष केदार नाथ दूबे ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक का शिक्षकों की समस्याओं के मामले में व्यवहार गैरजिम्मेदाराना है। मंडलीय मंत्री गणेश प्रसाद सिंह ने कहा कि डीआईओएस कार्यालय घनघोर लापरवाही में संचालित हो रहा है। शिक्षकों के वेतन से जो कटौती एनपीएस की हो रही है, वह विगत 36 माह से लंबित है। जिलामंत्री डॉ. रमा शंकर शुक्ल ने कहा कि डीआईओएस खुद हाईकोर्ट में मुकदमों की संख्या बढ़ा रहे हैं। उनके द्वारा प्रायः सभी मामलों में शरारत भरा आदेश जारी किया जा रहा है। हर महीने की पहली तारीख को वेतन आहरित करने वाले डीआइओएस शिक्षकों के मामले में उदासीन हैं। जिलाध्यक्ष सत्य भूषण सिंह ने कहा कि 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के देयक विलंबित है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्य भूषण सिंह और संचालन जिला मंत्री डा. रमा शंकर शुक्ल ने किया। इस मौके पर पूनम उपाध्याय, सोनी प्रजापति, रूपा द्विवेदी, रजनीश पाठक, दिनेश चौरसिया, राम सागर यादव, डॉ.धर्मराज सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed