फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The district received five and a half quintal paddy seeds

जिले को मिला साढ़े पांच सौ क्विंटल धान का बीज

Sat, 13 Jun 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
The district received five and a half quintal paddy seeds
मिर्जापुर। जिले में वर्ष 2020-21 में खरीफ फसल धान की बोआई के लिए समस्त प्रजाति की बीज उपलब्ध हैं। कृषि विभाग ने इस बार धान की खेती कीे लिए 85 हजार हेक्टेअर क्षेत्र का लक्ष्य तय किया है। खेती के लिए जिले को मिला साढ़े पांच सौ क्विंटल धान का बीज मिला है। सभी बीजों पर 50 प्रतिशत अनुदान देय है। कृषि विभाग और राजकीय बीज गोदामों पर उपलब्ध बीज पर अनुदान दिया जा रहा है। यह अनुदान डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में सीधे स्थानांतरित कर दी जायेगी। अनुदान प्राप्त करने के लिए किसानों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बताया गया है कि किसान बीजों की नर्सरी डालने के बाद 20-25 दिन बाद रोपाई कर सकते हैं। जिले में इस बार खरीफ की फसल में 85 हजार हेक्टेअर कृषि क्षेत्र में धान की फसल का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कृषि विभाग ने तैयारी पूरी की है। खाद व बीजों की उपलब्धता के बाद कहा जा रहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ इस बार खेती की जानी चाहिए। उप कृषि निदेशक डॉ. एके उपाध्याय ने बताया कि 552.60 क्विंटल धान बीज प्राप्त हो गया है। जो सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर भेजा जा चुका है। किसान वहां से बीज प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed