{"_id":"69fb9d334f7f8fcdff00d5c8","slug":"the-department-should-take-over-the-buildings-only-upon-the-completion-of-100-of-the-work-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-153137-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: शत प्रतिशत कार्य पूरा होने पर ही विभाग भवनों का लें हैंडओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: शत प्रतिशत कार्य पूरा होने पर ही विभाग भवनों का लें हैंडओवर
विज्ञापन
- जिलाधिकारी ने की एक करोड़ से अधिक लागत वाली लंबित परियोजनाओं की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में एक करोड़ से अधिक लागत वाली लंबित परियोजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि निर्माणाधीन भवनों का हैंडओवर तभी लें जब कार्यदायी संस्था की ओर से शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करा लिया गया हो।
उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं से कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय सीमा पर पूरा कराएं। गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। यदि गुणवत्ता खराब पाई जाती है, तो कड़ी कार्रवाई होगी। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की समीक्षा में डीएम को बताया गया कि 75 प्रतिशत धनराशि प्राप्त हो गई है, शेष धनराशि के मांग के लिए पत्राचार किया गया है। नर्सिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज में मल्टीपरपज हॉल के निर्माण के बारे में जानकारी ली गई। डीएम ने जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी से कहा कि जिले में जितनी भी लंबित परियोजनाएं चल रही हैं। सभी परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति से संबंधित प्रत्येक सप्ताह कार्यदायी संस्था से रिपोर्ट प्राप्त करें। जल निगम से कहा कि शहर के अंदर जितने भी हर घर नल जल योजना के अंतर्गत सड़कें खोदी गई हैं उन्हें दुरुस्त कराएं। बैठक में सीडीओ विशाल कुमार, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी बाबू लाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।