फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The dead body of the woman came by flowing on the banks of the Ganges

गंगा किनारे बहकर आया महिला का शव

Tue, 10 Aug 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the woman came by flowing on the banks of the Ganges
कछवां । थाना क्षेत्र के कछवां डीह गांव के पास गंगा किनारे मंगलवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गंगा से बाहर निकाल कर शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। इस समय गंगा का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। सुबह के समय गंगा किनार रहने वाले लोगों ने कछवां डीह गंगा किनारे एक महिला का शव देखा। ग्रामीणों ने गंगा में शव मिलने की सूचना कछवां थाने की पुलिस को दिया। सूूचना पर कछवां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह से शव को बाहर निकाला। शव से दुर्गंध आ रही थी। माना जा रहा है कि शव तीन से चार दिन पुराना है। शव बाहर आने पर पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन दिन में शिनाख्त न होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शव तीन-चार दिन पुराना लग रह है। शव देखकर मृतका की उम्र 26 वर्ष लग रही। मृतका पीले रंग की कुर्ती और नीले रंग का जींस पहने है। उसके शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed