फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The dead body of the shopkeeper was found murdered and thrown on the roadside

हत्या कर सड़क किनारे फेंका मिला दुकानदार का शव

Wed, 18 May 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the shopkeeper was found murdered and thrown on the roadside
देहात कोतवाली क्षेत्र के मुंहकूचवा के पास अंडा-बिरयानी की दुकान चलाने वाले दुकानदार का शव मंगलवार की सुबह मुंहकूचवा चौराहे के पास सड़क किनारे मिला। रात को घर नहीं पहुंचने पर युवक की तलाश कर रहे परिजनों ने वहां पहुंच कर शिनाख्त की। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझाने जुटी थी, परंतु परिजन हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े हुए थे। करीब दो घंटे बाद एडीएम और एएसपी सिटी संजय कुमार के आश्वासन पर परिजन माने और जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के जसोवर पहाड़ी निवासी अजहर अली (26) पुत्र गरीब चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उन्होंने छह माह पहले मुंहकुचवा के पास किराए के मकान में अंडा-बिरयानी की दुकान खोला था। सोमवार की रात वे घर नहीं पहुंचे। मंगलवार की सुबह उनका शव मुंहकूचवा चौराहे के पास सड़क किनारे मिला। खोजबीन कर रहे परिजन शव मिलने की सूचना पर वहां पहुंचे। आक्रोशित परिजनों ने हत्या कर फेंक दिए जाने का आरोप लगाते हुए शव रख कर सड़क जाम कर दिया। परिजनों ने बताया कि अजहर ने रात नौ बजे पत्नी को फोन कर बताया कि उसकी बाइक खराब हो गई है। इसके बाद उसके मामा दिलदार ऑटो लेकर दुुकान पहुंचे, परंतु अजहर वहां नहीं मिला। दुकान का बस शटर गिरा था। ताला नहीं बंद था। फोन किया तो घंटी गई, फिर दोबारा फोन करने पर मोबाइल फोन बंद हो गया। आस-पास के लोगों से पूछने पर बताया गया कि वह आठ बजे निकल गया था। सुबह खोजबीन के दौरान मुंहकूचवा चौराहे पर शव मिलने की सूचना मिली। उसके पैंट की जेब में दुकान और बाइक की चाभी भी पड़ी थी। शव से कूछ दूर उसकी बाइक पड़ी थी। आरोप लगाया कि रात में उसकी हत्या कर शव को वहां फेंका गया है। सूचना पर देहात कोतवाल और सीओ सदर मौके पर पहुंचे। आक्रोशित परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। दो घंटे बाद एडीएम और एएसपी सिटी द्वारा मुआवजा दिलाने और कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा का कहना है कि एक शव मिला है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने जाम लगाया था। उनको समझा कर जाम समाप्त कराया गया है। हत्या या हादसा संबंधी जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed