फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The dead body of a young man was thrown on the track after murder, case filed

हत्या कर ट्रैक पर फेंका था युवक का शव, मुकदमा दर्ज

Mon, 22 Feb 2021 08:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 08:22 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man was thrown on the track after murder, case filed
चुनार। कैलहट रेलवे ट्रैक पर रविवार को पचेवरा गांव निवासी युवक का शव मिलने के मामले में उसकी मां ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर हत्या का आरोप लगाया। युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ राजकीय रेलवे पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के पचोखरा गांव निवासी राजन शर्मा (35) का शव कैलहट रेलवे क्रासिंग के पास मिला। मामले में राजन की मां उर्मिला देवी ने बताया कि प्रेम प्रसंग में उठे विवाद के कारण उसके पुत्र की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर शव फेंका गया। लड़की के पिता को इस बात से नाराजगी थी। 19 फरवरी को लड़की के पिता ने उसके पुत्र को गांव बुलाया। राजन रायबरेली में एसबीआई के यूनो में टेक्नीशियन था। वह 20 फरवरी की शाम रायबरेली से बहन के घर रामनगर आया। दूसरे दिन वह घर आया, उसी दिन दोपहर को राजन को लड़की के घर वालों ने बुलाया। लेकिन उसकी हत्या कर दी गई। लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित रेलवे ट्रैक पर शव फेंक दिया। पुलिस ने राजन की मां उर्मिल की तहरीर पर लड़की के पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। युवक अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था। कोतवाल गोपालजी गुप्ता ने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस में आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed