फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The dead body of a girl immersed in the Ganges was found

गंगा में डूबी बालिका का उतराया मिला शव

Wed, 17 Mar 2021 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a girl immersed in the Ganges was found
विंध्याचल। कोतवाली क्षेत्र के कंतित घाट पर सोमवार की सुबह सहेलियों के साथ गंगा स्नान करते समय गहरे जल में जाने से डूूबी बालिका का शव मंगलवार की शाम को कटरा कोतवाली क्षेत्र के चौबे घाट पर उतराया हुआ मिला। शव मिलने की जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के कंतित निवासी हिंचलाल ने अपनी पुत्री गीता का विवाह चुनार कोतवाली क्षेत्र के सीखड़ गांव निवासी शंकर मल्लाह से किया था। ससुराल में अनबन होने और बीमार होने पर गीता देवी अपने पिता के घर रह रही थी। पांच वर्ष की पुत्री शिवानी उसके साथ रही थी। मां की मौत होने के बाद शिवानी अपने नाना हिंचलाल के साथ रहने लगी। सोमवार की सुबह 11 बजे शिवानी सहेलियों के साथ कंतित गंगा घाट पर स्नान करने गई थी। नहाते समय गहरे जल में जाने से डूब गई। उसके सहेलियों ने इसकी जानकारी उसके घर पर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर बुलाकर खोजबीन किया, पर बालिका नहीं मिला। मंगलवार की शाम को बालिका का शव चौबे घाट के पास उतराया हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed