फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The dead body of a drowned youth found in the Ganges

Mirzapur News: गंगा में डूबे युवक का उतराया मिला शव

Sun, 18 Jun 2023 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a drowned youth found in the Ganges
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के अखाड़ा घाट पर शुक्रवार को दोपहर में स्नान करते समय गंगा में डूबे युवक का शव शनिवार को सुबह दीवान घाट पर पानी में उतराया हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। जानकारी होने पर शनिवार को परिवार के अन्य सदस्य पहुंच गए।
विज्ञापन

झारखंड के पलामू जिले के खुशियरा गांव निवासी प्रिंस कुमार (23) अपने चचेरे भाई पवन कुमार (22) और मित्र अभय कुमार (22) के साथ बृहस्पतिवार की रात ट्रेन से विंध्याचल के लिए चले थे। शुक्रवार को दोपहर में विंध्याचल पहुंचने के बाद मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने से पहले तीनों गंगा स्नान के लिए अखाड़ा घाट गए। अखाड़ा घाट पर स्नान करते समय गहरे जल में जाने से प्रिंस डूबने लगे। उनके साथ गए दोनों युवकों ने शोर मचाकर डूब रहे प्रिंस को बचाने के लिए मदद मांगी। तब तक प्रिंस डूब गए। दोनों युवक पुलिस को सूचना देने गए। विंध्याचल कोतवाल अतुल कुमार राय ने घाट पर पहुंच कर स्थानीय गोताखोरों को बुलवाकर तलाश कराई। नहीं मिलने पर एसडीआरएफ टीम बुलाई गई। शुक्रवार को देर शाम तक खोजबीन के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

इस बीच शनिवार को सुबह प्रिंस का शव दीवान घाट पर उतराया हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर परिजन भी पहुंचे गए। प्रिंस स्नातक की पढ़ाई कर रहे थे। वे चार भाइयों में सबसे छोटे थे। विंध्याचल कोतवाल अतुल राय ने बताया कि डूबे युवक का शव शनिवार को सुबह पानी में उतराया मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed