फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The condition of the person injured after being shot in a land dispute is stable

Mirzapur News: जमीन संबंधी विवाद में गोली लगने से घायल की हालत स्थिर

Wed, 17 Jan 2024 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
The condition of the person injured after being shot in a land dispute is stable
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के सोहता अड्डा के पास पूर्व विधायक के परिवार की विवादित भूमि पर सोमवार को शाम को गोली लगने से घायल उदय मालवीय की हालत स्थिर है। अभी वे ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं। जहां उनका उपचार चल रहा है। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है, परंतु अभी तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के पुरानी अंजही निवासी उदय मालवीय (50) पहले पूर्व विधायक स्व. रामचंद्र मौर्य के लिए काम करते थे। विवाद के चलते उदय को काम से हटा दिया गया। इसके बाद उदय रामचंद्र मौर्या के भाई राम सजीवन के लिए काम करने लगे। कटरा कोतवाली क्षेत्र के सोहता अड्डा के पास साढ़े 10 बिस्वा जमीन को लेकर पूर्व विधायक का पारिवारिक विवाद चल रहा है। बीते सोमवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे राम सजीवन की जमीन का काम देखने वाले उदय अपने साथी संपूर्ण शंंकर दुबे, हरिओम, धीरज के साथ बाइक से सोहता अड्डा विवादित जमीन पर पर चल रहे कार्य को देखने गए थे। वहां असलहे के साथ पहुंचे एक बदमाश ने गोली मारकर उदय मालवीय को घायल कर दिया। उनका ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है। अभी इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। पुलिस की छानबीन से लग रहा है कि जल्द ही गोली चलाने के आरोपी को गिरफ्तार कर सकती है। एएसपी सिटी नितेश सिंह का कहना है कि घायल की हालत स्थिर है और इलाज चल रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed