फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The collection of entry fee from tourists at Lakhaniya Dari has been stopped.

Mirzapur News: लखनिया दरी पर पर्यटकों से प्रवेश शुल्क की वसूली पर रोक

Fri, 03 Apr 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
The collection of entry fee from tourists at Lakhaniya Dari has been stopped.
लखनिया दरी का रमणीक मोहक दृश्य - संवाद।
- पर्यटकों से दुर्व्यवहार, पर्यटन स्थल पर गंदगी, पार्किंग शुल्क के नाम पर जबरन की जा रही वसूली की शिकायतों पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

अहरौरा। लखनिया दरी जलप्रपात पर अव्यवस्था, गंदगी और पर्यटकों से बदसलूकी का वायरल वीडियो के मामलों को गंभीरता से लेते हुए डीएफओ राकेश कुमार ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। जवाबदेही की समयावधि के दौरान पर्यटन स्थल पर गंदगी, सफाई के अभाव में प्रभागीय वनाधिकारी के आदेश से पार्किंग शुल्क की वसूली का ठेका निलंबित कर दिया गया। अग्रिम आदेश तक ठेकेदार वसूली नहीं कर पाएंगे। वन विभाग की ओर से जारी आदेश से लखनिया दरी जलप्रपात पर्यटन स्थल पर पर्यटकों को राहत मिलेगी।
इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग चैनलों पर लखनिया दरी जलप्रपात पर सैलानियों से अभद्रता, पार्किंग के नाम पर सड़कों पर खड़े वाहनों से वसूली और झगडरे और दुर्व्यवहार के प्रकरण के मामले को विभागीय जिम्मेदारों ने गंभीरता से लिया। शिकायतों पर वन विभाग ने सख्त निर्णय लेते हुए ठेकेदार चंदन मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया। ठेके के लिए जमा की गई जमानत धनराशि भी जब्त कर ली गई है। प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार ने पार्किंग शुल्क तथा अन्य वसूली को अग्रिम आदेश तक निलंबित कर दिया है। पर्यटन स्थल पर आने वाले सैलानियों से कोई वसूली नहीं की जाएगी इस अवधि के दौरान ठेकेदार को कोई प्रतिफल देय नहीं होगा। वन विभाग द्वारा वाराणसी के ठेकेदार चंदन मिश्रा को पार्किंग का ठेका दिया गया है। ठेका मिलने के बाद से ही वहां विवाद की स्थिति बनी हुई है सैलानियों से आए दिन मारपीट की जाती है। 29 मार्च को कुछ पर्यटक पिकनिक मनाने पहुंचे तो पार्किंग तथा प्रवेश शुल्क को लेकर ठेकेदार के कर्मचारियों और पर्यटकों के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन

वर्जन-
पार्किंग शुल्क का ठेका नियम तथा शर्तों के अधीन दिया गया है। पालन न करने की स्थिति में दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है। ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। ठेकेदार द्वारा नियमों के अधीन जमा की धनराशि को भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राकेश कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed