फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The clouds rained with a whirlwind, water filled in the tracks and pits

झूमकर बरसे मेघ, पटरियों व गड्ढों में भरा पानी

Wed, 29 Jun 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
The clouds rained with a whirlwind, water filled in the tracks and pits
मंगलवार को दोपहर बाद लगभग एक घंटे झमाझम हुई बारिश से लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान चल रही हवाओं के चलते उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

बारिश के बीच नगर सहित ग्रामीण अंचलों में स्थित सड़कों, उसकी पटरियों व गड्ढायुक्त मार्गों पर पानी भर गया। इससे आवागमन प्रभावित हुआ
बारिश के चलते सिविल लाइंस, घुरहूपट्टी मार्ग, कचहरी, रमईपट्टी, जिला अस्पताल, रामबाग, आर्य कन्या रोड स्थित सड़क की पटरियों पर जगह-जगह पानी भर गया। पुरानी दशमी मार्ग व स्टेेशन रोड कीचड़ से सना रहा। रोडवेज परिसर में जगह-जगह पानी भर जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन रोड पर फैले कीचड़ के चलते कई साइकिल व बाइक सवार फिसल कर गिरते दिखे। कमोवेश यही स्थिति नगर के पक्कापोखरा, घुरहूपट्टी, जोगियाबारी आदि क्षेत्रों में दिखी। सीवर पाइप लाइन अमृत परियोजना के तहत सड़क की खोदाई कर डाल तो दी गई, लेकिन सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे बरसात के मौसम में सड़कों पर कीचड़ फैल गया। साथ ही गड्ढों में जल भराव हो गया। कीचड़ के चलते आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही स्थिति विंध्याचल मार्ग पर भी देखने को मिली। दूधनाथ तिराहा से विंध्याचल तक सड़क नहीं बनने से राहगीर परेशान दिखे। कंतित में सड़क के बीचोबीच बने गड्ढों में पानी भर जाने से आस्थाधाम आए श्रद्धालु दो पहिया वाहन सहित फिसलकर गिरते दिखे। नालों व नालियों की साफ-सफाई नहीं होने से बारिश के चलते मोहल्लेवासियों को गलियों और सड़कों पर जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों ने दो, तीन दिनों तक इसी तरह से मौसम बने रहने की संभावना जताई है। उधर, मंगलवार को दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से मिर्जापुर-औराई मार्ग स्थित शास्त्री पुल पर पानी भर गया। पुल पर जगह-जगह हुए जल भराव से वाहन चालकों, छोटे वाहन सवारों को परेशान होना पड़ा। बताया गया कि जल निकासी वाले होल कूड़े से पट गए। इससे पानी निकलने की बजाय पानी पुल पर भर गया। पुल पर पानी भर जाने से यातायात जाम की समस्या पैदा हो गई। जाम की समस्या पूरे दिन बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed