फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The cleric left after the statement, but the children refused to go

बयान के बाद मौलवी का छोड़ा, पर बच्चों ने जाने से किया इंकार

Mon, 25 Jul 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
The cleric left after the statement, but the children refused to go
मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर आठ बच्चों के साथ पकड़े गए मौलवी को दूसरे दिन बच्चों के परिजनों के पहुंचने के बाद सोमवार को छोड़ दिया गया। पर बच्चों ने मौलवी के साथ जाने से इंकार कर दिया। सीडब्ल्यूसी की टीम ने बिहार के अररिया सीडब्ल्यूसी से की। अररिया की सीडब्ल्यूसी की टीम बच्चों के पते का पड़ताल करने के बाद सोनभद्र शेल्टर होम से लेकर बच्चों को उनके घर जाएगी।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार ने रविवार की दोपहर में रेलवे स्टेशन पर भ्रमण के दौरान प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर एक मौलवी के साथ आठ नाबालिग बच्चों को देखकर चाइल्ड लाइन को सूचना दी थी। आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने बिहार के अररिया निवासी मौलवी से पूछताछ की। परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। सोमवार को पांच बच्चों के परिजन रेलवे स्टेशन पहुंचे। जीआरपी प्रभारी हरिशरण सिंह ने बताया कि बच्चों के परिजनों ने बताया कि बच्चे उनकी मर्जी से मौलवी के साथ जा रहे थे। उनके अन्य बच्चे भी बंगलौर में मौलवी से पढ़ते हैं। बयान लेने के बाद मौलवी को छोड़ दिया गया। लेकिन बच्चों ने मौलवी के साथ जाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी हरिशरण सिंह ने बताया कि परिजनों ने बताया कि उन्होंनेे मौलवी के साथ बच्चों को पढ़ने के लिए भेजा था। जिसके बाद मौलवी को छोड़ दिया गया।
आखिर बिना टिकट के जा रहे मौलवी पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई : नाबालिग बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए मौलवी के पास न तो बिहार से मिर्जापुर स्टेशन तक आने का टिकट था। न ही कर्नाटक जाने का ही आरक्षित टिकट था। उसके पास बच्चों को ले जाने का सहमति पत्र भी नहीं था। फिर भी आरपीएफ और जीआरपी ने उसे छोड़ दिया। कुछ ऐसा ही मामला कुछ दिन पहले प्रयागराज में प्रकाश में आया था। जहां अररिया से बच्चों को ले जाया जा रहा था। उस मामले में कठोर कार्रवाई हुई। पर यहां कार्रवाई को लेकर रेलवे पुलिस गंभीर नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed