फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The clement cloud, rain Jmajm

मेघ हुए मेहरबान, झमाझम बारिश

Tue, 05 Jul 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 05 Jul 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
The clement cloud, rain Jmajm
वामी दयानंद मार्ग पर पानी के बीच से गुजरते लोग।
जनपद में हुई झमाझम बारिश से जहां किसानाें के चेहरे खिल उठे, वहीं नगरीय इलाकाें में जगह-जगह जलभराव हो गया, जिससे राहगीराें को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा। मध्याह्न 12 से ढाई बजे तक लगातार हुई मूसलाधार बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया, वहीं तापमान लुढ़क कर 31 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश का युवाओं ने जमकर लुत्फ उठाया। बारिश होने के बाद जिन किसानों की नर्सरी अभी तक नहीं पड़ी थी, वह नर्सरी की तैयारी में जुट गए। जो किसान पहले ही धान की नर्सरी डाले थे, वह धान की रोपाई का काम शुरू कर दिए।
विज्ञापन


बता दें विगत कई दिनाें से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बाद मानसून ने एक बार फिर करवट ली और दो तीनों से आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादलों ने आखिरकार रविवार रात को बरसना शुरू हो गए। सोमवार को दोपहर में शुरू हुई बरसात लगभग दो से ढाई घंटे तक हुई। जनपद के चुनार, मड़िहान, लालगंज एवं सदर तहसील क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों के किसान खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन


झमाझम बारिश से विंध्याचल सहित नगर के कई इलाकों में जलभराव हो जाने से पैदल व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।  शेरवां संवाददाता के अनुसार बारिश से धान के कटोरे के नाम से विख्यात जमालपुर ब्लाक के किसानों के चेहरे खिल गए।  क्षेत्र के रमेश सिंह व महातिम पाठक का कहना है कि 1981 के बाद आसाढ़ माह के त्रयोदशी तिथि पर अद्रा नक्षत्र में बारिश होने से किसान खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से नगर के महुवरिया स्थित जीआईसी हास्टल के पीछे सड़क व गली की नाली जाम होने से पानी लोगों के घरों में प्रवेश करने लगा। बारिश थमने के तीन चार घंटे बाद पानी कम हुआ, जिससे मुहल्लेवासियों का आवागमन सुलभ हो पाया।

पालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते नगर के कई इलाकों की नालियां जाम होने से बारिश के बाद पानी लोगों के घरों में घुसने लगा है, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। नगर के महुवरिया स्थित जीआईसी छात्रावास के पीछे सड़क व गली की नालियां पूर्ण रूप से जाम हो चुकी है। 

हास्टल के पीछे बनी नाली के जाम होने से बारिश के पानी के निकलने का कोई स्थान नहीं है, जिससे बच्चों सहित बड़ाें को अपने घरों से निकलने में भी परेशानी हुई। मुहल्ले के सतीश श्रीवास्तव, नरेंद्र श्रीवास्तव, शानू मिश्र, धीरज गुप्त, विवेक शुक्ल, संजय गुप्त, गुलाब गुप्त, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, अमित सिंह, विकास शुक्ल, मीनाराम गुप्ता, उदयपाल सिंह सहित दर्जनों लोगों ने प्रशासन से जीआईसी हास्टल के पीछे नालियों को अविलंब दुरुस्त करा कर जलनिकासी की समस्या का निस्तारण कराए जाने की मांग की है।


इस संबंध में वार्र्ड के सभासद राजेश सोनकर ने बताया कि क्षतिग्रस्त नाली निर्माण के लिए लिखित रूप से राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया सहित नगरपालिका की अध्यक्ष व ईओ को पत्रक सौंपा गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उधर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मुख्य सफाई निरीक्षक को नालों की साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया है जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed