{"_id":"6a4961f75a9094c284096fb1","slug":"the-chief-minister-will-visit-mirzapur-on-july-8-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-156705-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: आठ जुलाई को मिर्जापुर आएंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: आठ जुलाई को मिर्जापुर आएंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन
- मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के साथ होगी बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ जुलाई को मिर्जापुर आ रहे हैं। मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के बाद वे अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास व अन्य योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
उनका हेलिकाॅप्टर आठ जुलाई की सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर विंध्याचल हेलिपैड पर उतरेगा। वहां से वह 11 बजकर 35 मिनट पर मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचेंगे। 11 बजकर 55 मिनट तक वे दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर अष्टभुजा निरीक्षण गृह पहुंचेंगे। वहां पर वे दोपहर एक बजे तक लोकनिर्माण विभाग के नए व पुराने कार्यों की समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर विंध्याचल हेलिपैड पहुंचेंगे वहां से चित्रकूट के लिए रवाना हो जाएंगे।