फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The car fell into the river, the driver saved his life by breaking the glass.

Mirzapur News: कार नदी में गिरी, शीशा तोड़कर चालक ने बचाई जान

Thu, 29 Jan 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
The car fell into the river, the driver saved his life by breaking the glass.
नरायनपुर। अदलहाट थाना अंतर्गत रैपुरिया गांव में गंगा पार करते समय छिनैती की डर से तेज रफ्तार जा रही कार पीपा पुल के प्लेट में फंसकर मंगलवार की रात नदी में गिर गई। चालक शीशा तोड़कर कार से बाहर निकला। उसने पीपा में लगे रस्से को पकड़ कर जान बचाई। ग्रामीणों ने रैपुरिया घाट पहुंचकर कार चालक को बाहर निकाला।रैपुरिया गांव निवासी विनय यादव ( 35) ने बताया कि वह अपनी कार से वाराणसी जा रहा था। पीपा पुल से नदी पार करते समय गमछा से मुंह बांधे लोग कुछ लाग उसे रोकने लगे। छिनैती की डर से वह कार घुमाकर वापस घर लौटने लगे। बीच गंगा में पीपा पुल पर बिछाई गई प्लेट में फंस कर कार रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में चली गई। वह कार का शीशा तोड़कर किसी तरह से बाहर निकलकर पीपा में बंधे रस्से को पकड़ गए। शोर मचाने पर आस-पास के ग्रामीण आए। उनको बाहर निकाला।
विज्ञापन

इसके बाद वह घर चला गया। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने छानबीन की। स्टेमर बुलाकर कार को बाहर निकाला गया। इस दौरान पीपा पुल पर लोगों की भीड़ लगी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed