फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The car driver had done the robbery on the highway, three arrested

कार चालक ने ही कराई थी हाईवे पर लूट, तीन गिरफ्तार

Mon, 30 May 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The car driver had done the robbery on the highway, three arrested
मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र के कोटवा हाईवे पर शुक्रवार की देर शाम को कार सवार लोगों से 10 लाख लूट की वारदात कार चालक ने ही अपने साथियों से कराई थी। पुलिस ने कार चालक और उसके दो साथियों को आरसी नगर पुल के पास से गिरफ्तार किया। उनके पास से आभूषण, नकदी और अन्य सामान बरामद किए। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार वर्मा ने रविवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में किया।
विज्ञापन

प्रवीण कुमार वर्मा पत्नी, मां, बहन के साथ चंदौली के धानापुर तोरवां गांव में शादी समारोह से शुक्रवार की शाम को लौट रहे थे। कार उनके पड़ोस का एक युवक चला रहा था। रास्ते में पड़री के कोटवा के पास दो नकाबपोश बाइक सवारों ने कार को रोक लिया। तमंचा सटाकर महिलाओं के गहने लूट लिए। डिक्की में रखे दो बैग भी ले भागे। कार सवारों की सूचना पर पड़री पुलिस पहुंची। डीआईजी आरके भारद्वाज के संज्ञान में मामला आने पर उन्होंने घटना का खुलासा जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पड़री पुलिस और एसओजी की टीम ने छानबीन शुरू की। पूछताछ में कार चालक पर शक हुआ। सर्विलांस की पड़ताल करने पर कार चालक की भूमिका संदिग्ध लगी। छानबीन कर रही पड़री पुुलिस और एसओजी की टीम ने रविवार की दोपहर टौंगा गांव आरसी नगर पुल के पास से एक कार और बाइक सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें घटना के दिन कार चला रहा चालक प्रवीण कुमार जायसवाल उर्फ पीकू पुत्र प्रमोद कुमार जायसवाल निवासी बल्ली का अड्डा, आकाश पुत्र स्व. रमेश सैनी निवासी लालडिग्गी पूरी कटरा, सुभ्रत गुप्ता पुत्र स्व. अशोक गुप्ता निवासी गोसाई तालाब लालडिग्गी को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से लूट में सामान को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त कार, बाइक, दो तमंचा बरामद किए गए। साथ ही लूट के सारे गहने को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed