फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The candidates reached the counting place with their Corona negative report

उम्मीदवार अपनी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के साथ ही पहुंचे मतगणना स्थल

Thu, 29 Apr 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
The candidates reached the counting place with their Corona negative report
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कालेज परिसर में बृहस्पतिवार को शिविर का आयोजन कर मतगणना के लिए कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने पर्यवेक्षक/सहायक तथा निर्वाचन अधिकारियों/सहायक निर्वाचन अधिकारियों एवं मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी को मतदान सकुशल सम्पन्न कराने पर बधाई दी। जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना कर्मियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गई है। मतगणना सुबह आठ बजे प्रारंभ होनी है। सभी लोग सुबह छह बजे पहुंच जाएं। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार मतगणना स्थल पर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट जो 72 घंटे से अधिक पुरानी न हो, के साथ आएं। प्रशिक्षण तीन शिफ्टों में कराया जा रहा है। प्रथम सत्र सुबह नौ बजे से 11 बजे दिन तक, दूसरा सत्र 12 बजे दिन से दोपहर दो बजे तक एवं अंतिम सत्र तीन बजे से प्रारंभ होकर शाम पांच बजे तक चला।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना स्थल पर कोविड-19 गाइड लाइन का पालन सुनिश्चित करायें। प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व हरिशंकर गुप्ता, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed