फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The body of the younger brother found, the search for the elder

छोटे भाई का शव बरामद, बड़े की हो रही तलाश

Sat, 28 Nov 2020 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
The body of the younger brother found, the search for the elder
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के लल्लाघाट पर बुधवार की दोपहर गंगा में हाथ-पैर धोने के दौरान पैर फिसलने के चलते डूबे दो सगे भाइयों में छोटे भाई का शव शुक्रवार को शास्त्री पुल के नीचे बरामद हो गया। एनडीआरएफ की टीम ने घाट के पास से शव को बरामद किया। बड़े भाई की तलाश जारी है। शुक्रवार की देर शाम तक उसको ढूंढा नहीं जा सका था। बच्चे का शव बाहर निकलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कटरा कोतवाली क्षेत्र के लल्ला घाट निवासी रमाशंकर मौर्या फेरी लगाते हैं। उनका घर घाट से 200 मीटर की दूरी पर है। दोपहर में वो फेरी लगाने गया था, पत्नी भी किसी काम से बाहर गई थी। दोपहर में दो बजे एक महिला घाट पर एकादशी का पूजा करने आई थी। इस दौरान बच्चे घाट पर ही खेल रहे थे। महिला पूजा करने के बाद बच्चों को प्रसाद बांटने के लिए बुलाई। प्रसाद खाने के बाद रमाशंकर का बड़ा पुत्र 12 वर्षीय गौरव मौर्या घाट पर हाथ-पैर धोने लगा। तभी उसका पैर फिसल गया, इससे वह गंगा में डूबने लगा। पास खड़े उसके साथी आदित्य ने उसका हाथ पकड़ लिया। डूबता देखकर गौरव का छोटा भाई 10 वर्षीय रितेश भी गंगा में उतरकर भाई को बचाने की कोशिश करने लगा। तभी आदित्य का हाथ छूट गया। बचाने में गौरव के साथ उसका भाई रितेश गंगा में डूब गए। गुरुवार को बच्चों के गंगा में न मिलने पर दोपहर में परिजनों ने मोहल्ले वालों के साथ शास्त्री पुल पर सड़क जाम कर एनडीआरएफ को बुलाकर खोजबीन कराने की मांग करने लगे। बृहस्पतिवार को एनडीआरएफ घाट पर पहुंची। शुक्रवार की सुबह एनडीआरएफ ने खोजबीन अभियान शुरू किया। दोपहर में छोटे भाई रितेश का शव गंगा नदी में शास्त्री पुल के नीचे मिला। शव बाहर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़े भाई गौरव मौर्या की तलाश जारी है। कटरा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed