{"_id":"6664d87127678899910eb084","slug":"the-body-of-the-missing-girl-was-found-in-dhekwah-dari-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-117353-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ढेकवाह दरी में मिला लापता किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ढेकवाह दरी में मिला लापता किशोरी का शव
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के ढेकवाह दरी से लापता किशोरी का शनिवार को सुबह शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
राजापुर ढेकवाह गांव निवासी किशन की 15 वर्षीय पुत्री संतोषी दो जून को शाम को घर से लापता हो गई थी। पुलिस को सूचना देने के बजाय परिजन खोजबीन में लगे रहे। इस बीच किशन के बड़े पुत्र विपिन (25) की बीते छह जून को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शनिवार को सुबह चरवाहे सिवान में गए तो ढेकवाह दरी में पानी में शव उतराया दिखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी होने पर एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह, सीओ ऑपरेशन अमर बहादुर, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पानी से बाहर निकलवाया गया। इसके बाद परिजनों ने शव की शिनाख्त संतोषी के रूप में की। परिजनों ने बताया कि संतोषी सोनभद्र स्थित रिश्तेदारी में रहकर पढ़ती थी। मई माह में भी लापता हो गई थी। काफी खोजबीन करने पर एक सप्ताह बाद 31 मई को मिली थी। इसके बाद दो जून को फिर लापता हो गई। शनिवार को घर से पांच सौ मीटर दूर ढेकवाह दरी से शव बरामद हुआ।
एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।