फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The body of the drowned girl was not found even on the fourth day

डूबी युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला शव

Sun, 07 Nov 2021 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
The body of the drowned girl was not found even on the fourth day
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के जमुनहियां कंपनी घाट पर बृहस्पतिवार की सुबह स्नान करते समय डूबी युवती का रविवार को चौथे दिन भी पता नहीं चल सका। एनडीआरएफ की टीम को भी सफलता नहीं मिली। उधर, चार दिन बाद भी जब शव नहीं मिला तो परिजनों ने पुतला बनाकर उसका अंतिम संस्कार किया। क्षेत्र के विजयपुरा डेरा निवासी तनु मिश्रा (19) अपनी मां और छह अन्य लोगों के साथ बृहस्पतिवार को जमुनहियां कंपनी घाट पर स्नान करने आई थी। स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगी। उसे बचाने के लिए साथ आई दो महिलाएं आगे बढ़ी तो वे भी डूबने लगी। अन्य महिलाओं ने साड़ी फेंक कर बचाने की कोशिश की। दो महिलाओं को तो बचा लिया गया, पर तनु गंगा में डूब गई। गोताखोरों की खोजबीन में युवती के न मिलने के बाद शुक्रवार को एनडीआरएफ और शनिवार को एसडीआरएफ की टीम भी युवती को खोजने के लिए गंगा नदी में उतरी, पर युवती का पता नहीं चल सका। रविवार को भी तलाशी अभियान के बाद भी युवती के न मिलने पर परिजनों ने पुतला बनाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed