फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The body of the dead man come today Ebola

आज आएगा इबोला से मृत युवक का शव

Thu, 28 Apr 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 28 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
The body of the dead man come today Ebola
मृत शरीर - फोटो : demo pic
अफ्रीकी देश अंगोला में करीब बीस दिन पहले इबोला नामक खतरनाक वायरस से पीड़ित होने के बाद जिले के युवक अमित कुमार सिंह (30) की मौत हो गई थी। शुक्रवार को उसका शव पैतृक गांव हरगढ़ नरैना पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि परिवार के लोग उसका अंतिम दर्शन नहीं कर पाएंगे क्योंकि  इबोला वायरस के फैलने की आशंका है। शव तीन परत तक ढका गया है। साथ ही शव को बंद कमरे में जलाने को कहा गया है।
विज्ञापन


जिगना थाना क्षेत्र के हरगढ़ नरैना गांव निवासी एवं पूर्व प्रधान वीरेन्द्र प्रताप सिंह के बड़े पुत्र अमित कुमार सिंह की अंगोला में बीते दिनों इबोला से पीड़ित होने के चलते मौत हो गई। गुरुवार रात उसका शव नई दिल्ली और शुक्रवार को पैतृक गांव पहुंचने की संभावना है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि लगभग बीस दिन के बाद भारत सरकार के प्रयास से शव को भारत लाया जा रहा है लेकिन इबोला रोग के वायरस के फैलने के खतरे के डर से तीन परत तक ढके शव को खोला नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन


शव को पहले प्लास्टिक के रैपर से, फिर केमिकल डाल कर थर्माकोल से और कांच से ढक कर लाया जा रहा है। शव को बंद कमरे में जलाने का निर्देश है। यह भी निर्देश है कि जलाने के दौरान 50 मीटर के अंदर कोई भी व्यक्ति नहीं रहेगा। यदि इसमें लापरवाही बरती गई तो दस किलोमीटर के क्षेत्र में इबोला वायरस फैल जाएगा। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जिला प्रशासन को पत्र लिख कर सभी सावधानी बरतने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed