फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The body of a youth missing for five days was found near a pond

Mirzapur News: पांच दिन से लापता युवक का तालाब किनारे मिला शव

Fri, 06 Sep 2024 03:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth missing for five days was found near a pond
हलिया। अहुगी कला गांव से पांच दिन से लापता एक युवक का शव बृहस्पतिवार की सुबह घर से 200 मीटर दूर तालाब के पानी में उतराया मिला। युवक के पिता तालाब में मछली मारने के दौरान मगरमच्छ का शिकार होने की बात कह रहे हैं, जबकि मां मौत को संदिग्ध बता रही हैं।
विज्ञापन

अहुगी कला गांव निवासी संदीप (25) पुत्र बैजनाथ घर से एक सितंबर को पिता से बिना कुछ बताए घर से निकल गया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पिता ने काफी खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर चार सितंबर को गुमशुदगी की तहरीर दी। इस बीच बृहस्पतिवार की सुबह गांव के लोगों ने घर से 200 मीटर दूर पक्कहवा तालाब के पानी में शव उतराया देख उसकी पहचान की। पहचान होने पर सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों शिनाख्त कर पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने कपड़े और हाथ-पैर से पहचान की। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता बैजनाथ ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पुत्र मछली मारने तालाब की तरफ गया था। तालाब में रह रहे मगरमच्छ ने अपना निवाला बना लिया। पत्नी निर्मला दो दिन पहले मायके चली गई थी। संदीप की मां और बहन मौत को संदिग्ध बता रही हैं। पुलिस ने संदीप के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह का कहना है कि तालाब में उतराया हुआ शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed