फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The body of a truck driver, who had set out from Rewa to obtain a driving license, was found hanging from a tree.

Mirzapur News: रीवां से ड्राइविंग लाइसेंस लेने निकले ट्रक चालक का शव पेड़ से लटका मिला

Thu, 22 Oct 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
The body of a truck driver, who had set out from Rewa to obtain a driving license, was found hanging from a tree.
फॉरेंसिक टीम ने पुलिस के साथ की जांच, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ड्रमंडगंज। क्षेत्र के भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव में बुधवार सुबह हाईवे से 300 मीटर दूर सीवान में आम के पेड़ की डाली से ट्रक चालक थरपरसिया गांव निवासी भोलानाथ दुबे (50) का शव मिला। शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ड्रमंडगंज के थानाध्यक्ष ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की।
भोलानाथ के भाई विनोद ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के रीवा से मंगलवार दोपहर पैतृक गांव थरपरसिया के लिए ड्राइविंग लाइसेंस लेने निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। बुधवार सुबह भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव में ग्रामीणों ने आम के पेड़ की डाली में नायलॉन की रस्सी से शव लटका देखा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मृतक के पिता उमा कृष्ण दुबे परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के छोटे भाई विनोद दुबे ने बताया कि भोलानाथ 20 वर्षों से मध्य प्रदेश के रीवा में मकान बनाकर पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे थे। वह मंगलवार को ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए गांव आ रहे थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। सुबह भाई का शव भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव में आम के पेड़ की डाली से रस्सी के सहारे लटका होने की सूचना मिली। विनोद ने बताया कि बड़े भाई की किसी से रंजिश नहीं थी। यह समझ में नहीं आ रहा है कि भोलानाथ भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव के आम के बगीचे में किन परिस्थितियों में पहुंचे। भोलानाथ चार भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। बेटी का विवाह इसी वर्ष हुआ है। पत्नी ललिता का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पिता की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed